फर्रुखाबाद: The loyalty of Block Chief Dr. Pallav paid off उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में विकास खण्ड राजेपुर में डॉक्टर पल्लव सोमवंशी के ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद चौमुखी विकास कार्य हुआ है। उन्होंने जहां गोवर्धन के लिए गोशालाओं का निर्माण कराया, वही इस क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए क्षेत्र में सौ से अधिक सड़कों का निर्माण कराया। ब्लॉक में हुए विकास को देखते हुये शासन स्तर से एक करोड़ रुपये का पुरस्कार राजेपुर विकासखण्ड को दिया गया है।
शासन से मिले पुरस्कार को लेकर The loyalty of Block Chief Dr. Pallav paid off
डॉ पल्लव ने बताया कि 20 जुलाई 2021 को उन्हें राजेपुर ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख चुना गया। इसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में बेसहारा गायों के लिए अमृतपुर और राजेपुर में गो-शालाओं का निर्माण कराया। इस क्षेत्र में जनता की आवागमन सम्बन्धी समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए एक सैकड़ा से अधिक सड़कों का निर्माण कराया। लोगों को बाढ़ की त्रासदी से निपटने के लिए अपने पैसे नाव उपलब्ध कराई। बाढ़ पीड़ितों को राशन उपलब्ध कराया। शुद्ध पेय जल की व्यवस्था और सिंचाई के लिए भी साधन जुटाए। ब्लॉक क्षेत्र में बेहतर कार्य को देखते हुए सरकार ने एक करोड़ का पुरस्कार दिया है। इस धन राशि से आंगनबाड़ी केंद्र भवन, सोलर प्लांट लगवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
पेशे से दंतरोग चिकित्सक डॉक्टर पल्लव ने लोगों की जरूरतों को समझा The loyalty of Block Chief Dr. Pallav paid off

क्षेत्र के लोग बताते हैं कि पेशे से दंतरोग चिकित्सक डॉक्टर पल्लव ने लोगों की जरूरतों को समझा और उन्हें भरपूर सहयोग दिया। यहां के लोग शासन से मिले विकास कार्य के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि की जानकारी पर मुक्त कंठ से डॉक्टर पल्लव सोमवंशी की सराहना करते देखे जा रहे हैं। बताते चलें कि पल्लव सोमवंशी के पिता सत्यपाल सिंह वरिष्ट भाजपा नेता है। वह ईमानदारी के लिए जिले में जाने जाते हैं।अपने पिता के पद चिन्हों पर चल कर डॉक्टर पल्लव राजेपुर की जनता को भा गए है। ब्लॉक राजेपुर में कुल 82 ग्राम सभाएं हैं। यह सभी ग्राम सभाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क से आच्छादित हैं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को बताया कि सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए राजेपुर विकास खण्ड को एक करोड़ रुपया पुरस्कार मिला था।जिसे क्षेत्र पंचायत के खाते में अवमुक्त कर दिया गया है।
also reads:Mayawati देश की गरिमा व छवि को बिगाड़ना उचित नहीं : मायावती
also reads:Sanatan Dharam सनातन धर्म की परंपराओ में बसती है भारतीय संस्कृति की आत्मा : केबिनेट मंत्री
also reads:Jind Crime News घायल के मुंह पर पेशाब करने के आरोपियों को सिखाया सबक
also reads:नई दिल्ली अटल कैंटीन जनसेवा की उत्कृष्ट पहल: विनीत जैन
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

