69th General Conference of the IAEA: स्थानीय समयानुसार 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का 69वां आम सम्मेलन ऑस्ट्रिया के विएना में आयोजित हुआ। चीन परमाणु ऊर्जा प्राधिकरण के महानिदेशक शान चोंगते ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर इसमें भाग लिया और सम्मेलन की आम बहस में भाषण दिया।
विकास को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण 69th General Conference of the IAEA
चीनी पक्ष ने बताया कि चीनी नेता द्वारा प्रस्तावित चार प्रमुख वैश्विक पहल वैश्विक परमाणु शासन की वर्तमान दुविधा को हल करने और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। चीनी पक्ष ने इस पर ज़ोर दिया कि वैश्विक परमाणु शासन वर्तमान में राजनीतिकरण, गुटबाजी और टकराव सहित कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, पर विकास और सहयोग आईएईए के मुख्य विषय बने हुए हैं। चीन अधिक न्यायसंगत और उचित वैश्विक परमाणु ऊर्जा शासन, अधिक समावेशी और लाभकारी विकास, और अधिक खुले और व्यवस्थित सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आईएईए और सभी देशों के साथ काम करने को तैयार है।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
70 वर्षों के सफल विकास 69th General Conference of the IAEA
चीनी पक्ष ने कहा कि हाल ही में पारित “चीन लोक गणराज्य का परमाणु ऊर्जा कानून” ने स्पष्ट रूप से निर्धारित किया है कि चीन परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग का समर्थन करता है, परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान और सहयोग को प्रोत्साहित करता है, और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग की उपलब्धियों को साझा करने को बढ़ावा देता है। यह निरंतर सुधार के प्रति चीन की प्रतिबद्धता और उसके परमाणु ऊर्जा उद्योग के 70 वर्षों के सफल विकास के सारांश को दर्शाता है। यह मानव जाति के साझे भविष्य वाले समुदाय की अवधारणा और “शांति एवं विकास के लिए परमाणु” के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
Read Also: दोस्ती, सपनों और संघर्ष की अनकही दास्तान, ‘ Homebound’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Also Read:Dhankhar 50 Days of Silence: हैरान करती है धनखड़ की 50 दिन की खामोशी: कांग्रेस
Follow us : Facebook
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

