KC Venugopal Criticized Ajit Pawar: महिला अधिकारी को डांटने वाला वीडियो वायरल होने पर केसी वेणुगोपाल ने अजित पवार की आलोचना की

Responsible for Monitoring Implementation

KC Venugopal Criticized Ajit Pawar: कांग्रेस महासचिव KC Venugopal ने शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) पर तीखा हमला बोला और उन पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक वायरल वीडियो में Ajit Pawar को एक महिला अधिकारी के साथ कथित तौर पर डांटते हुए सुना गया। KC Venugopal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar ने अवैध रेत खनन पर नकेल कसने की अपनी जिम्मेदारी निभा रही आईपीएस अंजना कृष्णा से जिस अहंकारी लहजे में बात की, उससे पता चलता है कि सत्तारूढ़ एनडीए के सदस्य अपनी ताकत के नशे में कितने चूर हैं।”

अहंकारी रवैया कैसे नीचे तक फैल जाता है KC Venugopal Criticized Ajit Pawar

KC Venugopal आगे कहा, “यह इस बात का एक सटीक उदाहरण है कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों का अहंकारी रवैया कैसे नीचे तक फैल जाता है। भ्रष्ट गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए एक अधिकारी की सराहना करने के बजाय Ajit Pawarने उसे फटकार लगाना और उसके प्रयासों में बाधा डालना उचित समझा।” केसी वेणुगोपाल ने कहा, “उनकी (Ajit Pawar) सफाई भी सिर्फ ‘छवि बचाने की कोशिश’ है। उन्होंने अपने असभ्य और अनुचित व्यवहार के लिए माफी तक नहीं मांगी है।”

अंजना कृष्णा के बीच तीखी बातचीत KC Venugopal Criticized Ajit Pawar

यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें Ajit Pawar और महिला पुलिस अधिकारी Anjana Krishna के बीच तीखी बातचीत होती दिख रही है। वीडियो में पवार एक स्थानीय एनसीपी कार्यकर्ता के फोन से अधिकारी को कॉल कर अवैध खनन पर कार्रवाई रोकने का निर्देश देते नजर आए थे। वीडियो में महिला अधिकारी फोन पर बात कर रही थीं, जिसमें सामने से बताया गया कि वे उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar हैं। Ajit Pawar ने महिला अधिकारी को डांटते हुए उनके खिलाफ एक्शन लेने की बात भी कही थी। हालांकि, बाद में Ajit Pawar ने कहा कि उनका इरादा कानून प्रक्रिया में दखल देने का नहीं था, बल्कि यह सुनिश्चित करना था कि स्थिति और न बिगड़े।

Read Also: Military Aircraft Flew Around US Destroyer: वेनेजुएला ने 48 घंटे में दूसरी बार अमेरिकी विध्वंसक पोत के आसपास सैन्य विमान उड़ाए

Read Also: 475 Workers Arrested in Georgia: जॉर्जिया में हुंडई के संयंत्र से दक्षिण कोरियाई बैटरी निर्माता के 475 कर्मचारी गिरफ्तार

Read Also: Hosting the G20 Summit: अमेरिका अगले साल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी ट्रंप के गोल्फ कोर्स में करेगा

Read Also: flood due to heavy rain सरकार प्रदेश में अत्यधिक बारिश के चलते उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है : मुख्यमंत्री

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp