Justice in the Unnao Rape Case: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने उन्नाव रेप केस मामले में उम्मीद जताई है कि पीड़िता को सुप्रीम कोर्ट ने न्याय मिलेगा। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान अलका लांबा ने सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि मैं यहां आई हूं और मुझे कार से निकलने नहीं दिया जा रहा है। मैं पीड़िता को हिम्मत देने आई थी।
तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाएं Justice in the Unnao Rape Case
उन्होंने कहा कि मैं देश से अपील करती हूं कि इस तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाएं। बेटियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। अंकिता भंडारी के माता-पिता भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। मैंने हाथरस पीड़िता के भाई से भी बात की है और वह भी न्याय का इंतजार कर रहा है।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
सोशल एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने कहा Justice in the Unnao Rape Case
सोशल एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इतने लंबे संघर्ष के बाद न्याय मिलेगा। सबसे पहले, मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने इस मामले को इतनी जल्दी खुद संज्ञान में लिया, वेकेशन बेंच और चीफ जस्टिस ने इस पर तुरंत ध्यान दिया। हमें उम्मीद है कि हाईकोर्ट का आज का फैसला पलट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़िता को उम्मीद है कि उसे इंसाफ मिलेगा। उसकी सेहत स्थिर है, और अभी वह कोर्टरूम में है क्योंकि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ना चाहती है। मुझे यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस लड़की को इंसाफ देगा।
सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा Justice in the Unnao Rape Case
उन्नाव रेप पीड़िता की मां ने मीडिया से कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। हाईकोर्ट पर भी भरोसा है, लेकिन हाईकोर्ट में कुछ जजों ने मेरे साथ सही बर्ताव नहीं किया और मुझे सही जवाब नहीं दिए। मुझे विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट मुझे न्याय दिलाएगा। सुप्रीम कोर्ट सीबीआई की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कुलदीप सिंह सेंगर को दी गई उम्रकैद की सजा को निलंबित किया गया था। दूसरी ओर रविवार को कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्नाव रेप मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें

