Dream of the Congress Party Demise: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कांग्रेस का आधार जोड़ने वाली विचारधारा है और जो इसके खत्म होने का सपना देखते हैं उनकी मुराद कभी पूरी नहीं होगी और उन्हें समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस की सोच जोड़ती है और भाजपा की तोड़ती है।
सोशल मीडिया पोस्ट में कहा Dream of the Congress Party Demise
श्री खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा “आज स्थापना दिवस पर एक बात साफ कहना चाहता हूँ, जो कहते हैं ‘कांग्रेस खत्म हो गई है’ मैं उन्हें बताना चाहता हूँ, हमारे पास सत्ता कम हो सकती है, लेकिन हमारी रीढ़ अभी भी सीधी है। हमने समझौता नहीं किया, न संविधान से, न धर्मनिरपेक्षता से और न गरीब के हक से। हम सत्ता में न हों, लेकिन सौदेबाज़ी नहीं करेंगे।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
धर्म के नाम पर वोट नहीं माँगा Dream of the Congress Party Demise
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं माँगा और न कभी मंदिर मस्जिद से नफरत फैलाई। कांग्रेस जोड़ती है जबकि भाजपा तोड़ती है। काँग्रेस ने धर्म को आस्था ही रखा पर कुछ लोगों ने धर्म को राजनीति बना दिया। आज भजपा के पास सत्ता है लेकिन उनके पास सच्चाई नहीं है।
भाजपा तोड़ने का काम करती है Dream of the Congress Party Demise
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा तोड़ने का काम करती है और इसीलिए कभी आंकड़े छुपाए जाते हैं, कभी जनगणना रोकी जाती है, कभी संविधान बदलने की बातें होती हैं और जो लोग आज इतिहास पर भाषण दे रहे हैं, उनके पूर्वज इतिहास से भाग रहे थे। कांग्रेस विचारधारा है और विचारधाराएँ कभी मरती नहीं हैं।
वंदे मातरम् की 150वीं जयंती Dream of the Congress Party Demise
श्री खरगे ने एक और पोस्ट में कहा कि 2025 महात्मा गाँधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी था, संविधान को स्वीकार किए जाने का 75 वर्ष था, वंदे मातरम् की 150वीं जयंती है जबकि 2026 का वर्ष दादाभाई नौरोजी की 200वीं जयंती, सरोजिनी नायडू के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का शताब्दी वर्ष, ‘झंडा ऊँचा रहे हमारा’ गीत की भी शताब्दी है। यह गीत दिसंबर 1925 में कानपुर कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार गाया गया था।
1947 में भारत की आज़ादी Dream of the Congress Party Demise
उन्होंने देश के लोकतंत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि 1947 में भारत की आज़ादी के आसपास दुनिया के कई देश आज़ाद हुए। कुछ देश विफल रहे तो कहीं तानाशाही छा गयी। केवल भारत ऐसा है जहां लोकतंत्र जीवंत है।कांग्रेस के महान नेताओं के कारण भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना है।
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

