Hosting the G20 Summit: अमेरिका अगले साल 2026 में विश्व नेताओं के समूह-20 (जी-20) के शिखर सम्मेलन की मेजबानी US President Donald Trump के फ्लोरिडा के डोरल स्थित गोल्फ कोर्स और स्पा में करेगा। US President Donald Trump ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मियामी में जी-20 सम्मेलन आयोजित करने के अपने निर्णय की घोषणा की।
केविन हैसेट को सौंपा
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, US President Donald Trump ने शिखर सम्मेलन की तैयारियों का जिम्मा राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट को सौंपा है। US President Donald Trump ने कहा कि वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट इस सम्मेलन का एजेंडा तैयार कर रहे हैं। इसके बाद व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि US President Donald Trump डोरल में इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी लागत पर करेंगे। विदेश विभाग या किसी विदेशी सरकार से कोई लाभ नहीं लेंगे। यह सम्मेलन 14-15 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
Related Posts
ट्रंप ने 150 मिलियन डॉलर में खरीदा था
US President Donald Trump ने 2020 में इस रिसॉर्ट में जी-7 शिखर सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई थी। व्यापक आलोचना के बाद उन्होंने यह विचार त्याग दिया। अंततः, कोविड-19 महामारी की शुरुआत के कारण इस सम्मेलन को रद्द कर दिया गया और वर्चुअल रूप से आयोजित किया गया। यह रिसॉर्ट US President Donald Trump ने 2012 में 150 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
चार गोल्फ कोर्स हैं
यह पहली बार 1960 के दशक में खुला था। मेट्रो मियामी के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित यह मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उड़ान मार्ग के नीचे स्थित है। इसमें चार गोल्फ कोर्स, 48,000 वर्ग फीट का एक स्पा, 125 फीट की स्लाइड वाला एक विशाल पूल और 24,000 वर्ग फीट से अधिक का एक बॉलरूम शामिल है। मियामी के मेयर फ्रांसिस सुआरेज़, US President Donald Trump की घोषणा के समय ओवल ऑफिस में मौजूद रहे।
सबसे बड़ा आर्थिक मंच Hosting the G20 Summit
जी-20 एक आर्थिक मंच है, जिसमें 19 देश और दो अन्य समूह यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ शामिल हैं, जो दुनिया की अधिकांश सबसे बड़ी विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। जी-20 वेबसाइट के अनुसार, सदस्य देशों की वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 85फीसद और वैश्विक व्यापार में 75फीसद से अधिक की हिस्सेदारी है। यह जी-7, जिसमें अमेरिका, कनाडा, जापान और अन्य यूरोपीय शक्तियां शामिल हैं की तुलना में बड़ा और भौगोलिक रूप से अधिक विविध है। बैठक का स्थान सदस्य देशों के बीच बदलता रहता है और इस वर्ष का जी-20 सम्मेलन नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में होगा। US President Donald Trump ने संकेत दिया है कि वह इसमें शामिल होने की योजना नहीं बना रहे हैं।
पोलैंड के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को निमंत्रण Hosting the G20 Summit
राष्ट्रपति ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पोलैंड के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति करोल नवरोकी को अगले वर्ष के जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिया है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका अपने मेजबान वर्ष के लिए मूल सिद्धांतों पर वापस लौटेगा, शिखर सम्मेलन और उससे जुड़ी कार्यप्रणालियों को सुव्यवस्थित करेगा और एजेंडे को जी-20 के आर्थिक विकास और वित्तीय स्थिरता के मूल लक्ष्यों के साथ संरेखित करेगा। अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस को उम्मीद है कि अतिथियों की सूची हाल के जी-20 शिखर सम्मेलनों की तुलना में छोटी होगी।
Also Read:Warm Wishes for Onam: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने ओणम की दीं हार्दिक शुभकामनाएं
Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया
Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया

