मुंबई: (Janhvi Kapoor) हालिया रिलीज फिल्म परम सुंदरी की शूटिंग के सेट से कुछ अनदेखे पलों को बॉलीवुड अभिनेत्री Janhvi Kapoor ने Instgram पर साझा किया है। यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स पा रही है। फिल्म में Janhvi Kapoor ने एक मलयाली लड़की का किरदार निभाया है, जबकि उनके साथ Sidharth Malhotra पंजाबी लड़के के किरदार में नजर आए हैं। Janhvi Kapoor ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा, “परम सुंदरी थिएटर में रिलीज हो चुकी है, तो पेश हैं सुंदरी को पसंद आने वाली कुछ चीजें।” इन तस्वीरों में शूटिंग की यादें झलक रही हैं। एक फोटो में वह हाथी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, वहीं एक वीडियो में वह फिल्म के गाने पर थिरकती दिख रही हैं।
Janhvi अपने को-स्टार Sidharth Malhotra के साथ
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
View this post on Instagram
इसके अलावा उन्होंने एक मजेदार तस्वीर भी पोस्ट की है। फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक और तस्वीर में जान्हवी अपने को-स्टार Sidharth Malhotra के साथ नजर आती हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में रही थी और रिलीज के बाद भी दर्शक इसकी कहानी और म्यूजिक को पसंद कर रहे हैं। फिल्म में Sidharth Malhotra और Janhvi Kapoor के अलावा Sanjay Kapoor और Manjot SIngh भी अहम किरदारों में हैं। यह एक Romantic Drama है, जिसमें दो अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़े युवाओं की प्रेम कहानी दिखाई गई है।
Sidharth Malhotra ने की Janhvi Kapoor की जमकर तारीफ
फिल्म के प्रमोशन के दौरान Sidharth Malhotra ने Janhvi Kapoor की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, “Janhvi Kapoor के साथ काम करना मजेदार अनुभव रहा। वह मेहनती हैं और हर सीन को दिल से निभाती हैं। उनके सहज अभिनय ने इस फिल्म को खास बना दिया है।” जान्हवी कपूर अब अपनी अगली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में होंगे, जबकि अक्षय ओबेरॉय, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।
Also Read: GST Impact on Life and Business: आम जीवन और व्यापार पर प्रभाव डालेगा जीएसटी सुधार : एस जयशंकर
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

