Send Reaction Stickers on Whatsapp Status: व्हाट्सएप ने एंड्राएड के लिए बीटा वर्जन 2.25.36.6 में एक नया और दिलचस्प फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, इससे अब यूजर्स सीधे किसी स्टेटस पर रिएक्शन स्टीकर भेज सकेंगे। यह फीचर उन यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाएगा जो स्टेटस के माध्यम से अपनी भावनाएं या प्रतिक्रिया साझा करते हैं। नए फीचर में, जैसे ही आप कोई स्टेटस देखते हैं, नीचे रिएक्शन भेजने का विकल्प दिखाई देगा, जहां यूजर्स सीधे स्टिकर के रूप में अपनी प्रतिक्रिया चुन सकते हैं।
“स्माइलिंग फेस विथ हर्ट आईज” उपलब्ध Send Reaction Stickers on Whatsapp Status
शुरुआत में डिफ़ॉल्ट रिएक्शन स्टिकर “स्माइलिंग फेस विथ हर्ट आईज” उपलब्ध है, लेकिन इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यूजर पूरी इमोजी लाइब्रेरी से अपने मनपसंद इमोजी को स्टिकर के रूप में चुन सकता है। इसका मतलब जो भी आपकी भावना या मूड को बेहतर दर्शाता हो, बस एक टैप में भेज दें। यह बिल्कुल वैसा ही अनुभव देता है जैसा इंस्टाग्राम स्टोरिज या स्नेपचैट में देखने को मिलता है, जिससे व्हाट्सएप स्टेटस अब और भी इंटरएक्टिव और एंगेजिंग हो जाएगा।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
सभी यूजर्स के लिए जारी Send Reaction Stickers on Whatsapp Status
हालांकि, यह फीचर फिलहाल सीमित बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन कंपनी जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी करेगी। अगर आप बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम का हिस्सा हैं, तो आपको यह अपडेट मिलना शुरू हो सकता है। खास बात यह है कि यूजर द्वारा भेजा गया रिएक्शन पूरी तरह प्राइवेट रहेगा यानी सिर्फ वही व्यक्ति देख पाएगा जिसने स्टेटस शेयर किया है कि कौन-सा कॉन्टैक्ट किस स्टिकर से रिएक्ट कर रहा है। इसके साथ ही व्हाट्सएप ने एक और खास फीचर वाइस मैसेज ट्रांसस्क्रीप्टस भी रोलआउट कर दिया है।
बिना सुने सीधे टेक्स्ट के रूप में पढ़ सकेंगे Send Reaction Stickers on Whatsapp Status
इस फीचर की मदद से अब उपयोगकर्ता किसी भी वॉइस मैसेज को बिना सुने सीधे टेक्स्ट के रूप में पढ़ सकेंगे। यह कई स्थितियों में बेहद उपयोगी साबित होगा, जैसे भीड़भाड़ या शोरगुल वाली जगह पर, मीटिंग या क्लास में, या जब ईयरफोन उपलब्ध न हों। यह सुविधा सुनने में कठिनाई वाले लोगों के लिए भी काफी सहायक है। कुल मिलाकर, व्हाट्सएप लगातार अपने प्लेटफॉर्म को और बेहतर और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर काम कर रहा है।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें

