हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारियों की हड़ताल 26वें दिन भी जारी रही Fire Fighters’ strike
कैथल Fire Fighters’ strike : हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन शाखा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की राज्यव्यापी हड़ताल आज 26वें दिन भी जारी रही। फायर कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के साथी कार्मिक अनशन पर रहे। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रामफल दयोहरा ने व संचालन जिला सचिव अमर नाथ किठानिया ने किया। इसके अलावा राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, सुरेश द्रविड़, जोगिंद्र सिंह, सतपाल पांचाल,गगनदीप, रमेश कुमार, सतीश कुमार विशेष रूप से अनशन पर रहे। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि दमकल कर्मचारी हर परिस्थिति में अपनी जान जोखिम में डालकर जनता, किसानों और समाज की सुरक्षा करते हैं, लेकिन सरकार उनके साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाकर उनकी शहादत को नजरअंदाज कर रही है।
फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह को सम्मान Fire Fighters’ strike
कैथल Fire Fighters’ strike : संघ नेताओं ने 18 मार्च को मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र (क्रमांक स््यस्/त्रस्/2025-28/22 18/3/26) का हवाला देते हुए कहा कि उसमें स्पष्ट रूप से दमकल कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह को सम्मान देने हेतु तत्काल वार्ता की मांग उठाई गई थी। बावजूद इसके सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में 16 फरवरी को लगी भीषण आग की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस हादसे में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दमकल कर्मियों ने जान गंवाई, लेकिन उनके परिवारों के लिए अब तक न तो शहीद का दर्जा दिया गया और न ही कोई सम्मानजनक आर्थिक सहायता घोषित की गई। यह सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती और वार्ता शुरू नहीं करती Fire Fighters’ strike
कैथल Fire Fighters’ strike : उन्होंने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही दमकल कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती और वार्ता शुरू नहीं करती, तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध विभागीय संगठन दमकल कर्मचारियों के आंदोलन को हर स्तर पर समर्थन देगा और आवश्यक होने पर व्यापक राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने सरकार से पुन: मांग की है कि शहीद दमकल कर्मियों को सम्मान दिया जाए, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए तथा सभी कच्चे व अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान ओमपाल भाल, सचिव शिवचरण, फायर कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सीनन्द,जयप्रकाश टीक, शमशेर सिंह, सुभाष कुमार व राजेश कुमार समेत काफी कर्मचारी मौजूद रहे।
Also Read :snatching case पुलिस द्वारा झपटमारी मामले में आरोपी काबू
Also Read :snatching case पुलिस द्वारा झपटमारी मामले में आरोपी काबू
Also Read :drug smuggler arrested एंटी नारकोटिक सैल द्वारा 9 किलो 85 ग्राम डोडापोस्त सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

