कुरुक्षेत्र के होटल में महिला से दुष्कर्म Rape Case
Jind Rape Case : कुरुक्षेत्र के होटल में महिला से दुष्कर्म, जींद पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर यमुनानगर जिले के एक गांव निवासी विवाहिता से एक युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात कुरुक्षेत्र में होनी पाई गई थी। यमुनानगर पुलिस ने मामला दर्ज कुरुक्षेत्र पुलिस को भेजना था लेकिन गलती से जींद भेज दिया। अब जींद पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज करके कुरुक्षेत्र पुलिस को भेज दी है।पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर जिले के एक गांव निवासी 31 वर्षीय महिला ने बताया कि योगेश नामक एक युवक ने उसे अपने झांसे में फंसा लिया। वह पहले से ही शादीशुदा थी। आरोपित भी शादीशुदा था।
आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसकी के दम पर वह ब्लैकमेल करता रहा Rape Case
Jind Rape Case : आरोपित ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसकी के दम पर वह ब्लैकमेल करता रहा। आरोपित ने उसका 24 नवंबर 2023 से पांच दिसंबर 2024 तक शारीरिक शोषण किया। महिला ने कहा कि आरोपित उसे कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के पास स्थित एक होटल में भी ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित शादी करने से मुकर गया। महिला ने आरोप लगाया कि योगेश के स्वजनों ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर योगेश समेत दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नरेश कुमारी ने कहा कि घटना कुरुक्षेत्र में हुई थी। यमुनानगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके कुरुक्षेत्र पुलिस को भेजनी थी लेकिन वह गलती से जींद पुलिस को भेज दी। रिकार्ड में दर्ज होने के कारण जींद पुलिस ने भी जीरो एफआईआर दर्ज करके अब कुरुक्षेत्र पुलिस को भेज दी है। पूरे मामले की जांच अब कुरुक्षेत्र पुलिस ही करेगी।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :jind robbery case महिलाओं को नशीला पदार्थ पिलाकर जेवरात चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
Also Read :Jind Theft Cases नहर हैड कार्यालय से रिकार्ड व सामान चोरी
Also Read :Dog Attacked आवारा कुत्तों का हमला: स्कूल से लौट रहे बच्चे को नोचा
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

