राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद में पांच मई रोजगार मेले का आयोजन Rojgar
Jind Rojgar : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद में पांच मई रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस मेले में तीन बड़ी कंपनियां युवाओं का चयन करने के लिए पहुंच रही हैं। साक्षात्कार की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से संस्थान के परिसर में शुरू होगी। तोयोत्सु अंबिका कंपनी को सिलाई तकनीक, ड्रेस मेकिंग और फैशन डिजाइनिंग जैसे ट्रेड के 150 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। ग्लोबल ऑटोटेक लिमिटेड (नोएडा) 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा (सभी ट्रेड) के 200 युवाओं का चयन करेगी। रोहतक की मासू ब्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष अवसर देगी। कंपनी को 150 महिला उम्मीदवारों की जरूरत है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, उनकी फोटोकॉपी, एक पासपोर्ट साइज फोटो और अपना बायोडाटा लेकर सुबह नौ बजे राजकीय आईटीआई जींद पहुंचें। संस्थान के प्रधानाचार्य नरेश कुमार पांचाल ने बताया कि इस मेले में भाग लेने के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं है और न ही कोई अनुबंध किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पीएफ, ईएसआई, बोनस, वर्दी और परिवहन जैसी सुविधाएं कंपनी नियमानुसार दी जाएंगी। प्रधानाचार्य ने युवाओं से अपील की है कि वे भारी संख्या में पहुंच कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
Related Posts
Also Read :Rape Case : कुरुक्षेत्र के होटल में महिला से दुष्कर्म, जींद पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर
Also Read :Julana Scam : जुलाना अनाज मंडी में वेयरहाउस एजेंसी पर करोड़ों के घोटाले का आरोप
Also Read :Fraud बिना किसी ओटीपी या लिंक के एक लाख 60 हजार निकाले

