India Eliminated from WT20 WC: हरमनप्रीत का रिकॉर्ड शतक भी नहीं बचा सका भारत, ऑस्ट्रेलिया से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया

India Eliminated from WT20 WC

नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Eliminated from WT20 WC) का सफर समाप्त हो गया। लॉर्ड्स में खेले गए अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। इस हार के साथ ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम-4 में जगह बना ली, जबकि ग्रुप बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 171 रन का लक्ष्य 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर की शानदार साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया की ओर मोड़ दिया।

स्मृति-शेफाली ने दी तेज शुरुआत (India Eliminated from WT20 WC)

भारत की शुरुआत शानदार रही। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़कर मजबूत नींव रखी। शेफाली 66 रन की साझेदारी के बाद आउट हुईं, जबकि स्मृति मंधाना ने 38 रन की उपयोगी पारी (India Eliminated from WT20 WC) खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने 34 रन बनाए, लेकिन उन्हें रणनीतिक कारणों से रिटायर आउट किया गया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में 56 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। रिचा घोष (1*) और दीप्ति शर्मा (4*) नाबाद लौटीं।

यह भी पढ़ें: Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

हरमनप्रीत ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर की 27 गेंदों में अर्धशतकीय पारी महिला टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे तेज फिफ्टी बन गई। उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा, हरमनप्रीत अब महिला टी20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर पांच बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई हैं। उन्होंने इस मुकाबले में एक ओवर में तीन छक्के भी जड़े, जो महिला टी20 विश्व कप (India Eliminated from WT20 WC) के इतिहास में किसी एक ओवर में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। भारत का 170/4 का स्कोर भी महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया।

पेरी-गार्डनर की साझेदारी ने पलटा मैच

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रेणुका ठाकुर ने पहले ही ओवर में जॉर्जिया वोल को आउट कर भारत को बढ़िया शुरुआत दिलाई। हालांकि इसके बाद फीबी लिचफील्ड और बेथ मूनी ने पारी संभाली। दोनों के आउट होने के बाद एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने जिम्मेदारी संभालते हुए भारत के हाथ से मैच (India Eliminated from WT20 WC) छीन लिया। एलिस पेरी ने 38 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि एश्ले गार्डनर ने 29 गेंदों में नाबाद 53 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को 19वें ओवर में जीत दिला दी।

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

भले ही भारत मैच हार गया, लेकिन दीप्ति शर्मा ने इस मुकाबले में ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। बेथ मूनी का विकेट लेते ही वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (India Eliminated from WT20 WC) के तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। दीप्ति ने 356 विकेट के साथ झूलन गोस्वामी (355 विकेट) को पीछे छोड़ दिया और महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp