Lawrence Wong on India Visit: Singapore’s Prime Minister Lawrence Wong 2 से 4 सिंतबर तक भारत के आधिकारिक दौरे पर आएंगे। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच शिपिंग, नागरिक उड्डयन और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के रूप में Lawrence Wong की यह पहली भारत यात्रा है। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के तरीकों का पता लगाना है।
महाराष्ट्र के कंटेनर टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन
Prime Minister Narendra Modi और Singapore’s Prime Minister Lawrence Wong गुरुवार को महाराष्ट्र में एक कंटेनर टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। पोर्ट ऑफ सिंगापुर अथॉरिटी (पीएसए इंटरनेशनल) ने इस परियोजना में एक अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है।
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
सिंगापुर भारत में निवेश का प्रमुख स्रोत Lawrence Wong on India Visit
आंकड़ों के अनुसार, सिंगापुर भारत में निवेश का एक प्रमुख स्रोत है। 2014 से अब तक सिंगापुर का निवेश 175 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इसमें कोविड के बाद की अवधि में 60 अरब डॉलर का निवेश शामिल हैं। पिछले वर्ष सितम्बर में Prime Minister Narendra Modi की सिंगापुर यात्रा के दौरान भारत-सिंगापुर संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था।
भारत-सिंगापुर संबंधों की 60वीं वर्षगांठ Lawrence Wong on India Visit
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को वोंग की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि सिंगापुर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है, जिसमें हमारी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति भी शामिल है। इसमें कहा गया है कि वोंग की यात्रा भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। यह दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। मंत्रालय ने कहा कि दोनों प्रधानमंत्री आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
वोंग के साथ उनकी पत्नी भी आएंगी Lawrence Wong on India Visit
Singapore’s Prime Minister Lawrence Wong के साथ उनकी पत्नी भी रहेंगी साथ ही, एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। इसमें कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। Singapore’s Prime Minister Lawrence Wong President Draupadi Murmu से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री S Jaishankar और कई अन्य केंद्रीय मंत्री Singapore’s Prime Minister Lawrence Wong से मुलाकात करेंगे।
Also Read: CEIR Portal के माध्यम से गुम हुए 4 हज़ार मोबाइल मालिकों को दिलवाए
Also Read: Labor Day in America: अमेरिका में श्रमिक दिवस पर ट्रंप की नीतियों के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

