Pawan Singh Responded the Allegations: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इस समय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनके रिश्ते में लगातार तनाव बना हुआ है। इसी बीच सोमवार को उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों और फैलाई जा रही अफवाहों का जवाब दिया है।
जनता मेरे लिए भगवान Pawan Singh Responded the Allegations
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी को संबोधित करते हुए कहा कि जनता मेरे लिए भगवान है, मैं उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकता। पवन सिंह ने पोस्ट में लिखा, “मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं आप सब के जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनके बदौलत मैं यहां तक पहुंचा।”
Related Posts
- Ireland vs Afghanistan ODI 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुषखबरी ओ.डी.आई. सीरीज का रामांच शुरू अफगानिस्तान और आयरलैंड आमने-सामने (Great news for cricket fans: the excitement of the ODI series begins as Afghanistan and Ireland face off.
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
हमलोगों की वार्तालाप हुई Pawan Singh Responded the Allegations
अपनी पत्नी ज्योति सिंह को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे लिखा, “क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरे सोसाइटी में आई तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर पे बुलाया और करीब 1:30 घंटे हमलोगों की वार्तालाप हुई। आपके द्वारा बस एक ही रट की मुझे चुनाव लड़वाइये कैसे भी, जो की मेरे बस का नहीं।”
समाज में भ्रम फैलाया गया Pawan Singh Responded the Allegations
पवन सिंह ने आगे लिखा, “समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाई, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि जो भी हो उनकी उपस्थिति में हो, कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो।” बता दें कि रविवार को ज्योति सिंह पवन सिंह से मिलने लखनऊ में लूलू मॉल के पास स्थित उनके सेलिब्रिटी गार्डन आवास पहुंचीं।
ज्योति सिंह ने जानकारी फैंस को दी Pawan Singh Responded the Allegations
ज्योति सिंह ने इसका एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। ज्योति सिंह ने कहा था, “नमस्ते, हम पवन जी के घर पर आ चुके हैं। आप लोगों के कहने पर हम यहां आए थे, लेकिन पवन जी ने पहले ही थाने से पुलिस बुला ली। आपके कहने पर ही हम यहां आए थे, आपने कहा था कि आप जाइए, हम देखते हैं कि कौन आपको निकालता है। आप उनकी पत्नी हैं। हम इसलिए यहां आए थे, और देखिए, पुलिस हमें थाने ले जा रही है। अब आप लोग फैसला कीजिए, आप जनता हैं, आप लोग फैसला कीजिए कि हमें न्याय कैसे मिलेगा।”
दोनों का केस अभी कोर्ट में Pawan Singh Responded the Allegations
इस वीडियो में ज्योति सिंह पुलिस से यह भी पूछती दिखीं कि उन्हें किस वजह से घर से ले जाया जा रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद महिला पुलिस बताती हैं कि दोनों का केस अभी कोर्ट में है, इसलिए अभी उनका यहां आना सही नहीं है।
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ireland vs Afghanistan ODI 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुषखबरी ओ.डी.आई. सीरीज का रामांच शुरू अफगानिस्तान और आयरलैंड आमने-सामने (Great news for cricket fans: the excitement of the ODI series begins as Afghanistan and Ireland face off.
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed

