Song ‘Aai Hai Diwali’ Released: भोजपुरी सिनेमा के स्टार किसी भी मामले में पीछे नहीं रहते। बात चाहे नवरात्रि के त्योहार की हो या छठ के पर्व की, हर फेस्टिवल पर अपना टच जरूर देते हैं। अब दीपावली के मौके पर आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अपना नया सॉन्ग रिलीज कर दिया है। ये दीपावली सॉन्ग बुधवार को ही रिलीज हुआ है।
आम्रपाली दुबे का नया सॉन्ग Song ‘Aai Hai Diwali’ Released
Amrapali Dubey का नया सॉन्ग ‘आई है दिवाली’ रिलीज हो गया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ दीपावली मना रही हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ खुद साक्षात यमराज दीपावली मना रहे हैं। सॉन्ग बहुत ही पारिवारिक है, जिसमें Amrapali Dubey अपने ऑनस्क्रीन पति विक्रांत सिंह के साथ दीपावली के दीए जला रही हैं।
Related Posts
फिल्म ‘सास बहू और यमराज’ का Song ‘Aai Hai Diwali’ Released
बता दें कि ये सॉन्ग Amrapali Dubey की फिल्म ‘सास बहू और यमराज’ का है। इस फिल्म के बाकी सॉन्ग ‘राखी में बहना का प्यार भैया’ भी रिलीज हो चुके हैं, लेकिन अभी तक फिल्म को रिलीज नहीं किया गया है। दोनों ही सॉन्ग को अब तक फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिला है, लेकिन फैंस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
सॉन्ग एकदम फेस्टिवल वाइब Song ‘Aai Hai Diwali’ Released
सॉन्ग एकदम फेस्टिवल वाइब दे रहा है, जिसे आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। सॉन्ग के लिरिक्स शेखर मधुर ने लिखे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में Amrapali Dubey का कोई भाई नहीं है, तो वो उनके घर आए मौत के दूत यमराज को अपनी दुख भरी कहानी सुनाकर अपना भाई बना देती है।
फिल्म की कास्ट की बात करें Song ‘Aai Hai Diwali’ Released
फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में विक्रांत सिंह, रितु चौहान, अनुषा शर्मा, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, आशुतोष तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, शनि शर्मा, साहिल सिद्दीकी, और दीप्ति तिवारी जैसे बड़े स्टार दिखने वाले हैं।
आम्रपाली की कई फिल्में रिलीज Song ‘Aai Hai Diwali’ Released
वर्क फ्रंट की बात करें तो Amrapali Dubey की कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें ‘साइकिल वाली दीदी’, ‘घुंघट वाली सुपरस्टार’, ‘मैं मायके चली जाऊंगी’, और ‘मेरे हस्बैंड की शादी’ शामिल हैं। इसके अलावा कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक्ट्रेस ‘टीवी वाली बीवी’, ‘रोजा’, और ‘मातृ देवो भव:’ में दिखने वाली हैं। ‘टीवी वाली बीवी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें Amrapali Dubey टीवी देखने की शौकीन बहू बनी हैं। फिल्म का ट्रेलर आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।
‘फसल’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड Song ‘Aai Hai Diwali’ Released
बता दें कि हाल ही में Amrapali Dubey को फिल्म ‘फसल’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है, जबकि निरहुआ को भी इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। फिल्म ‘फसल’ किसानों के संघर्ष भरी जिंदगी पर बनी है, जोकि सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
Read Also: Diwali Greetings 2025: परिवार व दोस्तों को दे दीपावली की शुभकामनाएँ
Read Also: Diwali Quotes 2025: दिवाली भारत के शानदार त्योहारों में से एक……..
Read Also: Heartfelt Diwali Quotes 2025: दीपावली पर संदेश, शुभकामनाएँ और व्हाट्सएप पोस्ट करें
Read Also: Traditional Diwali Wishes 2025: इस दिवाली पर आपनों को भेजें शुभकामनाएँ
Read Also: Diwali 2025: दिवाली 20 अक्टूबर को है या 21 अक्टूबर 2025 को? जानें सही तारीख और महत्व
Read Also: Radha Kund Snan 2025: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड स्नान अत्यंत महत्वपूर्ण
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

