Raat Akeli Hai: बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर दर्शकों को रोमांच और रहस्य से भरपूर सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘रात अकेली है’ की दूसरी किस्त का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ का टाइटल रिवील करते हुए पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई।
पहली फिल्म में नवाजुद्दीन ने दिल जीत लिया Raat Akeli Hai
पहली फिल्म में नवाजुद्दीन ने यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर जटिल यादव के किरदार में अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इस किरदार के साथ वह एक नए रहस्य और खतरनाक अपराध की तह में जाने वाले हैं। इस बार कहानी उन्हें एक शक्तिशाली और प्रभावशाली बंसल परिवार तक ले जाएगी, जहां एक निर्मम हत्या ने पूरे परिवार को हिला दिया है। जटिल यादव का मकसद है इस हत्या के पीछे की सच्चाई को उजागर करना, चाहे इसके लिए उन्हें कितनी भी गहराई में क्यों न उतरना पड़े।
Related Posts
- Ireland vs Afghanistan ODI 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुषखबरी ओ.डी.आई. सीरीज का रामांच शुरू अफगानिस्तान और आयरलैंड आमने-सामने (Great news for cricket fans: the excitement of the ODI series begins as Afghanistan and Ireland face off.
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
निर्देशन भी हनी त्रेहान करेंगी Raat Akeli Hai
पहली फिल्म की तरह इस सीक्वल का निर्देशन भी हनी त्रेहान करेंगी, जिन्होंने ‘रात अकेली है’ को अपने अनोखे सिनेमाई टोन और यथार्थवादी विजुअल स्टाइल के कारण चर्चित बनाया था। वहीं, स्क्रिप्ट लेखन का जिम्मा फिर से स्मिता सिंह ने संभाला है, जो कहानी में अपने तीखे संवाद और सामाजिक परतों के चित्रण के लिए जानी जाती हैं।
फिल्म में कई नए चेहरे जुड़ रहे हैं Raat Akeli Hai
इस बार फिल्म में कई नए चेहरे जुड़ रहे हैं। राधिका आप्टे के साथ-साथ चित्रांगदा सिंह, रजत कपूर, दीप्ति नवल, इला अरुण, रेवती, अखिलेंद्र मिश्रा, प्रियंका सेतिया और संजय कपूर जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स द्वारा जारी किए गए छोटे से टीज़र में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आवाज गूंजती है।
ये बंसल का मर्डर छोटा कांड नहीं, हत्याकांड है। इसकी जड़ तो मैं कहीं से ढूंढ निकालूंगा, याद रखिएगा। यह एक बार फिर संकेत देता है कि फिल्म में सस्पेंस, भावनात्मक तनाव और इंस्पेक्टर यादव की तीव्र जांच दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है और इसे 2026 की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ireland vs Afghanistan ODI 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुषखबरी ओ.डी.आई. सीरीज का रामांच शुरू अफगानिस्तान और आयरलैंड आमने-सामने (Great news for cricket fans: the excitement of the ODI series begins as Afghanistan and Ireland face off.
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed

