Fatima Sana Shaikh Shared Picture: अभिनेत्री फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। शुक्रवार को उन्होंने फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ के साथी कलाकारों और अन्य इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ तस्वीर पोस्ट की।
इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की Fatima Sana Shaikh Shared Picture
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, “स्टेज5 प्रोडक्शन के अच्छे बच्चे।” तस्वीरों में अभिनेत्री के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, विजय वर्मा, अभय वर्मा और कुछ और कलाकार नजर आ रहे हैं।
Related Posts
- Ireland vs Afghanistan ODI 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुषखबरी ओ.डी.आई. सीरीज का रामांच शुरू अफगानिस्तान और आयरलैंड आमने-सामने (Great news for cricket fans: the excitement of the ODI series begins as Afghanistan and Ireland face off.
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
फिल्म गुस्ताख इश्क में नजर आएंगे Fatima Sana Shaikh Shared Picture
अभिनेत्री फातिमा सना शेख और अभिनेता विजय वर्मा जल्द ही स्टेज 5 प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म गुस्ताख इश्क में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा प्रोडक्शन में डेब्यू करेंगे।
फिल्म में दिखाई देंगे Fatima Sana Shaikh Shared Picture
फिल्म में फातिमा सना शेख और विजय वर्मा के अलावा, दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और प्रतिभाशाली कलाकार शारिब हाशमी भी अहम रोल में दिखाई देंगे। विभु पुरी द्वारा निर्देशित ‘गुस्ताख इश्क’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जो प्यार, जुनून और भावनाओं की कहानी पेश करेगी। फिल्म में दर्शकों को नए तरीके की प्रेम कहानी का अनुभव होगा।
गहरी प्रेम कहानी को बुनेगी Fatima Sana Shaikh Shared Picture
इसकी कहानी पुरानी दिल्ली की सकरी गलियों और पंजाब की पुरानी कोठियों के बीच एक अधूरी, लेकिन गहरी प्रेम कहानी को बुनेगी। फिल्म में पहली बार फातिमा और अभिनेता विजय वर्मा रोमांस करते नजर आएंगे।
सिनेमैटोग्राफी मनुष नंदन ने की Fatima Sana Shaikh Shared Picture
इसकी सिनेमैटोग्राफी मनुष नंदन ने की है और साउंड डिजाइन रेसुल पूकुट्टी ने किया है। यह फिल्म न केवल एक प्रेम कहानी है, बल्कि क्लासिक और आधुनिक सिनेमा का संगम भी है। फिल्म में संगीत के लिए मशहूर जोड़ी गुलजार और विशाल भारद्वाज एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों पहले भी कई यादगार गाने बना चुके हैं।
फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ थी अभिनेत्री
अभिनेत्री की हालिया रिलीज फिल्म ‘आप जैसा कोई’ और अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ थी। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में थे। ‘मेट्रो… इन दिनों’ फिल्म साल 2007 में आई अनुराग बसु की ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ की सीक्वल है।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ireland vs Afghanistan ODI 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुषखबरी ओ.डी.आई. सीरीज का रामांच शुरू अफगानिस्तान और आयरलैंड आमने-सामने (Great news for cricket fans: the excitement of the ODI series begins as Afghanistan and Ireland face off.
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed

