Release of Akhanda 2: तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण के प्रशंसकों को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंड 2’ की रिलीज अचानक रोक दी गई। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरने वाली थी, लेकिन रिलीज से कुछ ही घंटे पहले निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा रहा है। 2021 में रिलीज हुई ‘अखंड’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, जिसके बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता थी। ऐसे में आखिरी वक्त पर रिलीज टलना फैंस के लिए बेहद निराशाजनक रहा।
निर्माताओं का आधिकारिक बयान Release of Akhanda 2
फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, भारी मन से आपको सूचित करते हुए खेद है कि अखंडा 2 अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तारीख पर रिलीज नहीं हो पाएगी। हम जानते हैं कि यह इंतज़ार कर रहे दर्शकों के लिए कितना निराशाजनक है। हम स्थिति को हल करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म का प्रीमियर शो भी अचानक रद्द कर दिया गया था, जिसने लोगों की चिंता और बढ़ा दी।
Related Posts
- Ireland vs Afghanistan ODI 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुषखबरी ओ.डी.आई. सीरीज का रामांच शुरू अफगानिस्तान और आयरलैंड आमने-सामने (Great news for cricket fans: the excitement of the ODI series begins as Afghanistan and Ireland face off.
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
फिल्म की रिलीज टाली गई Release of Akhanda 2
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर टाली गई है। कोर्ट ने इरोस इंटरनेशन मीडिया लिमिटेड की ओर से दायर की गई अपील पर फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी। मामला दरअसल एक पुराने मध्यस्थता विवाद से जुड़ा है, जिसमें इरोस के पक्ष में फैसला आया था और कंपनी को लगभग 28 करोड़ रुपये (14 फीसद ब्याज सहित) का भुगतान किया जाना था। बकाया राशि का निपटारा होने तक अदालत ने ‘अखंड 2’ की रिलीज रोकने का आदेश दिया है।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here