Earned in Tere Ishq Mein: बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनन और धनुष की मुख्य भूमिकाओं वाली रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के बाद कई दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीरे-धीरे धीमी पड़ती नजर आ रही है। 28 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती वीकेंड से लेकर पहले हफ्ते तक लगातार अच्छी कमाई की और दर्शकों की भरपूर सराहना भी पाई। हालांकि, अब इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।
‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज Earned in Tere Ishq Mein
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के सातवें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो अब तक का इसका सबसे कम कलेक्शन माना जा रहा है। इससे पहले फिल्म ने छठे दिन 6.85 करोड़, पांचवें दिन 10.25 करोड़ और चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। कुल मिलाकर फिल्म ने सात दिनों में भारत में 83.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कमाई में भले ही गिरावट दर्ज हुई हो, लेकिन आंकड़ों को देखते हुए यह साफ है कि फिल्म 100 करोड़ क्लब से अब ज्यादा दूर नहीं है।
Related Posts
- Ireland vs Afghanistan ODI 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुषखबरी ओ.डी.आई. सीरीज का रामांच शुरू अफगानिस्तान और आयरलैंड आमने-सामने (Great news for cricket fans: the excitement of the ODI series begins as Afghanistan and Ireland face off.
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
शंकर–मुक्ति की प्रेम और बदले की कहानी Earned in Tere Ishq Mein
आनंद एल राय निर्देशित यह फिल्म एक तीव्र भावनात्मक प्रेम कहानी को दर्शाती है। कहानी कॉलेज में पढ़ने वाली मुक्ति (कृति सैनन) और गुस्सैल लेकिन मासूम शंकर (धनुष) की मुलाकात से शुरू होती है। दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं, लेकिन हालातों के चलते मुक्ति के दूर जाने से शंकर बिखर जाता है। अपनी जिंदगी को दिशा देने और दर्द को भुलाने के लिए वह यूपीएससी परीक्षा पास करता है, और इसके बाद शुरू होती है फिल्म की असली कहानी, प्यार, जुनून और बदले की एक गहरी यात्रा। दर्शकों ने फिल्म के संगीत, भावनात्मक सीक्वेंस और धनुष–कृति की कैमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here