Manik Saha Birthday Wishes, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा Manik Saha Birthday Wishes
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। वह त्रिपुरा की प्रगति को बढ़ावा देने और राज्य के युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”
Related Posts
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा Manik Saha Birthday Wishes
इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के विजन को पूरे त्रिपुरा में लागू करने के आपके अथक प्रयास राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करता हूं।”
जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा Manik Saha Birthday Wishes
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां त्रिपुर सुंदरी जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के सतत संकल्प की प्रार्थना करता हूं।”
रवि किशन ने लिखा Manik Saha Birthday Wishes
भाजपा सांसद रवि किशन ने लिखा, “त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मां त्रिपुर सुंदरी से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन प्राप्त हो।”
मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा Manik Saha Birthday Wishes
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा, “त्रिपुरा की धरती को समृद्धि के नए आयाम देने वाले दूरदर्शी नेता, डॉ. माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में राज्य ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। आदिवासी कल्याण, बाढ़ प्रबंधन और डिजिटल क्रांति जैसी पहलों से लाखों जीवन रोशन हुए हैं। आपकी निष्ठा और सेवा-भाव त्रिपुरा की उन्नति का मजबूत आधार हैं। परमात्मा से प्रार्थना है आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता प्रदान करें।”
तरुण चुघ ने लिखा Manik Saha Birthday Wishes
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने लिखा, “त्रिपुरा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india

