नई दिल्ली:Free Cataract Surgery प्रगतिशील क्षत्रिय स्वर्णकार सभा द्वारा मेहंदीपुर बालाजी से दिल्ली लाकर 39 जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराया गया। इनमें 32 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल थे। ऑपरेशन के बाद संस्था के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने सभी मरीजों को बस द्वारा विदा किया, जबकि संजय चौबेसा रास्ते में उनकी देखभाल करते हुए उन्हें सुरक्षित मेहंदीपुर बालाजी पहुंचाएंगे। दिल्ली से रवाना करने से पूर्व तारा नेत्रालय की संचालिका आस्था जैन ने मरीजों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
राजेश वर्मा ने सभी लाभार्थियों को कंबल गजक और नगद राशि भी भेंट Free Cataract Surgery

इस अवसर पर राजेश वर्मा ने सभी लाभार्थियों को कंबल, गजक और नगद राशि भी भेंट की। सेवा से अभिभूत माताओं, बहनों और भाइयों ने राजेश वर्मा पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद दिया। राजेश वर्मा ने कहा कि उनके माता-पिता उनके आदर्श हैं और उन्हीं की प्रेरणा से वे सेवा कार्य कर पा रहे हैं। ऑपरेशन कराने आए सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि आर्थिक मजबूरी के कारण वे और अन्य लोग पिछले छह माह से कैंप का इंतजार कर रहे थे, जिसे राजेश वर्मा ने संभव बनाया। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए ईश्वर से उनके निरंतर सेवा कार्य की कामना की।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
Also Read:पति की तरफ पीठ करके मत सोया करो, क्या आपने कभी सोचा है, क्यों? Sleeping Positions Married Couples
also reads: लोकनायक अस्पताल के ऑर्थोपेडिक ब्लॉक की सभी सात लिफ्ट दो दिन से बंद Orthopedic Block of Lok Nayak Hospital