Neha has Responded to Divorce Rumors, मुंबई: मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक रहस्यमयी पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने कामकाजी जीवन और निजी रिश्तों से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का इशारा किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उस पोस्ट को हटा दिया। इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर उनके और पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं, यहां तक कि तलाक की चर्चाएं भी तेज़ हो गईं।
नई पोस्ट के जरिए स्थिति साफ की Neha has Responded to Divorce Rumors
जब यह मामला बढ़ने लगा तो नेहा ने एक नई पोस्ट के जरिए स्थिति साफ की। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके पति और परिवार को इस विवाद में न घसीटा जाए। नेहा ने लिखा कि उनका परिवार हमेशा उनका सबसे बड़ा सहारा रहा है और आज वह जो कुछ भी हैं, उसी समर्थन की बदौलत हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी कुछ लोगों और सिस्टम से है, न कि अपने पति या परिवार से, और भावनाओं में आकर पोस्ट करना उनकी भूल थी।
Related Posts
- NCR Rain Alert: 26 March 2026 Big Alert, गरज-तूफान और बारिश की चेतावनी
- new delhi 2026 updates : ip estate delhi encounter दिल्ली के आईपी एस्टेट में खतरनाक मुठभेड़, हत्या में फरार बदमाश आखिरकार गिरफ्तार
- delhi police 2026 updates:delhi police manan sharma दिल्ली पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे अपराधी मनन शर्मा को किया गिरफ्तार
निजी जिंदगी को लेकर चर्चा नहीं करना चाहतीं: नेहा Neha has Responded to Divorce Rumors
नेहा (Neha Kakkar) ने आगे कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं करना चाहतीं। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही दमदार वापसी करेंगी। इससे पहले की पोस्ट में उन्होंने जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से थोड़े वक्त का ब्रेक लेने की बात कही थी, साथ ही मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की थी।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Follow Us: Youtube