जींद:हलकी बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान हुए परेशान पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने किसानों की सांसों को फुला दिया है। रविवार दोपहर बाद नरवाना उपमंडल के दर्जनभर गांवों में हलकी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।नरवाना खंड के गांव बेलरखां, धमतान सहिब, खरल, उझाना, दातासिंहवाला, हमीरगढ़, रसीदां, कालवन, गढ़ी, नेपावाला, हथो पीपलथा व आसपास के गांव ओलावृष्टि में शामिल रहे। किसानों को कहना है कि सरसों की कटाई चली हुई है। गेहंू पक कर तैयार हो रही है। जिस पर पौधे पर ओला लगा है, वह खराब हो जाएगा।

हालांकि ओलावृष्टि से फसलों को कुछ नुकसान बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान हुए परेशान
ओलावृष्टि से थोड़ा बहुत नुकसान तो हुआ है। हालांकि ओलावृष्टि से फसलों को कुछ नुकसान भी हुआ है। बारिश तथा ओलावृष्टि से तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई है। हवा भी ठंडी रही। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 54 प्रतिशत तथा हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने शनिवार शाम को करवट ले ली थी। आकाश में बादलवाई भी बनी हुई थी। जींद के कई गांवों में देर रात को बिल्कुल हलकी बूंदाबांदी हुई।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
नरवाना इलाके में भी रात को हल्की बूदाबादी बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान हुए परेशान
वहीं नरवाना इलाके में भी रात को हल्की बूदाबादी भी हुई। रविवार दोपहर बाद नरवाना के इलाके में मौसम ने करवट ली और दर्जनभर गांवों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि ओलावृष्टि ज्यादा देर जारी नही रही लेकिन हवा काफी ठंडी हो गई। जिसके चलते तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पूर्व में तापमान 35 डिग्री को पार कर गया था। रविवार दोपहर बाद नरवाना इलाके में मौसम ने करवट ली और बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई।
ओलावृष्टि से किसान सहम उठे।हलकी बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान हुए परेशान
भले ही ओलावृष्टि कुछ देर चली हो लेकिन कुछ गावं मे ज्यादा भी हुई है। ओलावृष्टि से किसान सहम उठे। किसानों को भय सताता रहा कि कहीं मौसम उनकी तैयार फसलों को बरबाद न कर दे। हालांकि कुछ स्थानों पर फसलों को नुकसान भी हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम ने करवट ली है। कहीं-कहीं हल्की बंूदाबांदी हो सकती है। आगे मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। किसान मौसम पर नजर बनाए रखें।
फोटो कैप्शन
15 जेएनडी 05 बारिश के साथ गिरे ओले।
Follow Us: Facebook
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

