गाजियाबाद, 16 मार्च;
Physical Assault Following Protest: कविनगर थानाक्षेत्र की बागवाली कॉलोनी में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
रामकिशोर का आरोप Physical Assault Following Protest
पुलिस को दी शिकायत में गौतमबुद्ध नगर के मॉडर्न रेलवे सिटी निवासी रामकिशोर ने बताया कि वह अपने बड़े भाई ब्रजकिशोर के घर बागवाली कॉलोनी रजापुर आया हुआ था। इसी दौरान वहां मौजूद चार लोगों ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। रामकिशोर का आरोप है कि जब उसने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।
शोर-शराबा होने पर मौके पर एकत्र Physical Assault Following Protest
घटना के दौरान शोर-शराबा होने पर मौके पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इसी बीच उसके बड़े भाई ब्रजकिशोर और भाभी सुमन भी वहां पहुंच गए। पीड़ित का कहना है कि पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान थान सिंह, विकास, योगेश और विनय के रूप में हुई, जो एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर 16 मार्च को चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Follow Us: Youtube