Hisar :PhD scholar of HAKU gets international conference: हकेवि के पीएचडी शोधार्थी को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवॉर्ड

PhD scholar of HAKU gets international conference

Hisar :PhD scholar of HAKU gets international conference हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के पीएचडी शोधार्थी बादल महाकालकर को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसी-एसआईएलएफईबी-2026 में बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन 12-13 मार्च 2026 को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित किया गया था।

प्रो. टंकेशवर कुमार ने बादल महाकालकर को बधाई: PhD scholar of HAKU gets international conference

PhD scholar of HAKU gets international conference
PhD scholar of HAKU gets international conference

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने बादल महाकालकर को बधाई देते हुए कहा कि उनका शोध न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि बादल इसी तरह निरंतर शोध करते रहे तो भविष्य में एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक बन सकते हैं।समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के शोधार्थी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है।

टमाटर की फसल को बेहतर बनाने से जुड़ा अपना शोध प्रस्तुत :PhD scholar of HAKU gets international conference

सम्मेलन में बादल महाकालकर ने टमाटर की फसल को बेहतर बनाने से जुड़ा अपना शोध प्रस्तुत किया। अपने शोध में वे जीनोम एडिटिंग जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, जिससे पौधों में छोटे बदलाव कर उन्हें अधिक पौष्टिक, मजबूत और बदलते मौसम के अनुकूल बनाया जा सकता है। उनका शोध टमाटर की ऐसी किस्में विकसित करने पर केंद्रित है जो अधिक पोषण दें, लंबे समय तक सुरक्षित रहें और किसानों को बेहतर उत्पादन प्रदान करें।

बादल महाकालकर प्रोफेसर रूपेश देशमुख और डॉ. हुमैरा सोनाह के मार्गदर्शन में पीएचडी शोध कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शकों और विश्वविद्यालय के सहयोगी माहौल को दिया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

फोटो- अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवॉर्ड मिलने पर हकेवि के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार के साथ शोधार्थी बादल महाकालकर।

also reads: ठेकेदार की हत्या : ठेकेदार की हत्या के जुर्म में 11 को उम्र कैद की सजा

also reads: ladwa : Sumit Sharma Jalkhedi created history : चुनाव में सुमित शर्मा जालखेड़ी ने रचा इतिहास, सबसे अधिक 259 वोट लेकर

also reads: मेडिकल उपकरण की जगह क्यों भेजी गई ईंटें, 2.88 लाख रुपये हड़पे: Sent Bricks Instead of Medical Equipment

also reads: गाली-गलौज के विरोध पर क्यों हुई मारपीट: Physical Assault Following Protest

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

Follow Us: Youtube

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp