कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने का किया प्रयास : Attempt to Kidnap
जींद। Attempt to Kidnap : जुलाना स्थित पुरानी अनाजमंडी में मंगलवार सुबह एक व्यापारी के अपहरण का प्रयास किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिला और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
व्यापारी सुशील सुबह के समय टहलने के लिए घर से निकले थे। जब वह अनाज मंडी स्थित चौकी के पास पहुंचे तभी एक सफेद रंग की कार अचानक उनके सामने आकर रुकी। कार से उतरे दो अज्ञात बदमाशों ने सुशील के मुंह पर कपड़ा डाल कर जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इस दौरान सुशील ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। धक्का.मुक्की में वह नीचे गिर गए लेकिन उनकी आवाज सुन कर आसपास के लोग सतर्क हो गए। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। इस वारदात से जुलाना के व्यापारियों में आक्रोश है।
घटना के बार व्यापार संगठनों ने जताया रोष Attempt to Kidnap
Related Posts
- हरियाणा की Golden Girl Sharmila Dhankhar का दिल्ली में जोरदार स्वागत, कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान sharmila-dhankar-commonwealth-gold
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- Karnal सावन से ठीक पहले शिव मंदिर में डाका: चौकीदार को कमरे में बंद कर 5 लाख के चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़े चोर, DVR भी उखाड़ा karnal shiv mandir chori
व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

जुलाना चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक व्यापारी को अपहरण करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम भी जांच में जुटी हुई है। आस पास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Also Read :First Time Hydrogen Train : पहली बार जींद से सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन चली 2 बार
Also Read :Fatehabad :Murder in front of the police: खाकी के सामने ही हत्या पुलिस बनी रही मुक दर्शक
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook