कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने का किया प्रयास : Attempt to Kidnap
जींद। Attempt to Kidnap : जुलाना स्थित पुरानी अनाजमंडी में मंगलवार सुबह एक व्यापारी के अपहरण का प्रयास किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिला और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
व्यापारी सुशील सुबह के समय टहलने के लिए घर से निकले थे। जब वह अनाज मंडी स्थित चौकी के पास पहुंचे तभी एक सफेद रंग की कार अचानक उनके सामने आकर रुकी। कार से उतरे दो अज्ञात बदमाशों ने सुशील के मुंह पर कपड़ा डाल कर जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इस दौरान सुशील ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। धक्का.मुक्की में वह नीचे गिर गए लेकिन उनकी आवाज सुन कर आसपास के लोग सतर्क हो गए। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।
घटना के बार व्यापार संगठनों ने जताया रोष : Attempt to Kidnap

Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
जींद। Attempt to Kidnap : इस वारदात से जुलाना के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
जुलाना चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक व्यापारी को अपहरण करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम भी जांच में जुटी हुई है। आस पास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Also Read : First Time Hydrogen Train : पहली बार जींद से सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन चली 2 बार
Also Read : गाली-गलौज के विरोध पर क्यों हुई मारपीट: Physical Assault Following Protest
Also Read : Jind : लड़कियों से अश£ील हरकत करने रोका तो किया हमला चार घायल obscene with girls
Follow Us: Youtube
Follow Us: Facebook
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

