गैस सिलेंडरों को लेकर मारामारी खत्म होने का नाम नही ले रही
सुबह होते ही गैस एजेंसी के बाहर लग रही उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें
घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर जब्त किए : Black Marketing of Gas Cylinders
जींद। Black Marketing of Gas Cylinders : गैस सिलेंडरों को लेकर मारामारी खत्म होने का नाम नही ले रही है। गैस सिलेंडरों को लेकर भविष्य की चिंता उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों तक खींच ला रही है। सुबह नाश्ते से पहले ही उपभोक्ता गैस एजेंसियों के आगे खड़े होकर लंबी लाइनें लगा ले रहे हैं जो दोपहर तक लगी रह रही है। वहीं डिलीवरी को लेकर भी लोगों में संश्य बना है। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी लोगो को डिलीवरी नही मिल रही है। शहरी क्षेत्र में डिलीवरी समय पर होने की बात कही जा रही है लेकिन ऐसा नही है। लोगों को अपने सिलेंडर बुक करवाए हुए दो से तीन दिन हो चुके हैं लेकिन डिलीवरी नही मिल रही है। इस बारे में जब गैस एजेंसी से बात की जाती है तो वो भी स्पष्ट जवाब नही दे पाते हैं। ऐसे में गैस उपभोक्ताओं की परेशानी खत्म होने का नाम नही ले रही है।
Related Posts
गैस सिलेंडरों को लेकर मारामारी खत्म होने का नाम नही ले रही : Black Marketing of Gas Cylinders
जींद। Black Marketing of Gas Cylinders : सफीदों एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के मार्गदर्शन में शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम द्वारा शहर के पुराना बस अड्डा, खानसर चौक, मेन बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई की गई। सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी मोहित भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित हैं लेकिन कुछ स्थानों पर इन्हें व्यावसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान टीम ने होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों का कमर्शियल उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। कई स्थानों पर सिलेंडर जब्त किए गए और संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी गई। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि किसी प्रकार की कमी की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही करें और किसी भी प्रकार के दुरुपयोग से बचें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा नियमों की पालना करवाना है। इस अवसर पर उनके साथ निरीक्षक अभिनवए डीईओ सुमित भी उपस्थित रहे। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार आर्य ने कहा कि जिला में गैस सिलेंडरए पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी और अनियमितता पर रोक लगाने के लिए विभाग की ओर से विशेष निगरानी की जा रही है।
जिले में एलपीजी, सीएनजी तथा पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति में कोई कमी नही : डीसी Black Marketing of Gas Cylinders

जींद। Black Marketing of Gas Cylinders : डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिले में एलपीजी, सीएनजी तथा पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर शासन व प्रशासन सजग व सतर्क है। अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी की जा रही है। किसी प्रकार अनियमितता मिलने और अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। डीसी ने कहा कि एलपीजी गैस, सीएनजी, पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति आवश्यकता के अनुसार हो रही है। रसोई गैस की कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं से प्रशासन की सलाह है कि पैनिक होकर एलपीजी बुकिंग न करें। पहले की तरह आवश्यकता होने पर ही एलपीजी खरीदें। आमजन किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
Also Read : Attempt to Kidnap : पुरानी अनाजमंडी में 1 व्यापारी के अपहरण का प्रयास, मचा हड़कंप
Also Read :Fatehabad :Murder in front of the police: खाकी के सामने ही हत्या पुलिस बनी रही मुक दर्शक
Follow Us: Youtube
Follow Us: Facebook

