सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने ‘सद्गुरू कृपा अपना घर’ आश्रम का किया अवलोकन, बेसहारा लोगों के बीच बिताया समय: Cow Seva Gaushala Program Haryana

cow seva gaushala program Haryana
Cow Seva Gaushala Program Haryana फतेहाबाद: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने फतेहाबाद में हिसार-सिरसा बाईपास स्थित सद्गुरू कृपा अपना घर आश्रम का दौरा किया। शहीदी दिवस के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े निराश्रित और मंदबुद्धि लोगों के साथ समय बिताया और आश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आश्रम पहुंचने पर तरुण भंडारी ने शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आश्रम में रह रहे मंदबुद्धि पुरुषों और महिलाओं को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने उनसे आत्मीय बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके पश्चात, वह आश्रम परिसर में संचालित गौशाला पहुंचे, जहाँ उन्होंने गौमाता को हरा चारा और गुड़ खिलाकर सेवा की।

नर सेवा ही नारायण सेवा Cow Seva Gaushala Program Haryana

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तरूण भंडारी ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। बेसहारा और मंदबुद्धि लोगों के लिए इस प्रकार के आश्रम का संचालन करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। सरकार ऐसी संस्थाओं के सेवा कार्यों की सराहना करती है। आश्रम के मुख्य सेवादार विनोद तायल और अशोक भुक्कर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें आश्रम की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह आश्रम स्वामी सदानंद प्रणामी गौसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सदानंद महाराज के आशीर्वाद से चलाया जा रहा है। यहां असहाय, लाचार, बेसहारा और मंदबुद्धि लोगों के रहने, खाने-पीने और चिकित्सा की सभी सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया करवाई जाती हैं।

स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया Cow Seva Gaushala Program Haryana

कार्यक्रम के अंत में विनोद तायल और अशोक भुक्कर ने तरुण भंडारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर टोहाना मार्किट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह हुड्डा, समाजसेवी बाली मित्तल, अग्रवाल सभा के प्रधान सुभाष गर्ग, एमएम कॉलेज के प्रधान राजीव बत्रा, सुरेन्द्र मित्तल, नेहा मित्तल, राकेश बंसल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Also Read: महाष्टमी के दिन इस तरह कन्या पूजन करने से मिलेगा माँ का आशीर्वाद: 2026 Maha Ashtami

Also Read: क्या LPG गैस खत्म होने वाली है? जानिए DC उत्तम सिंह का बयान LPG Gas Shortage

Also Read: क्या LPG गैस खत्म होने वाली है? जानिए DC उत्तम सिंह का बयान LPG Gas Shortage

Also Read: क्या है मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना और किसे मिलेगा इसका लाभ? Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana Haryana

Also Read: इन्द्री में जनसुनवाई के दौरान रामकुमार कश्यप ने क्या दिए बड़े निर्देश Ramkumar Kashyap Jan Sunwai

📲 Join WhatsApp Channel

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp