- चचेरे भाई की शादी से लौटते वक्त अलसुबह हुआ हादसा
- मूनक और पातडा के बीच गाड़ी से हुईं जोरदार भिड़ंत, मौके पर ही तोड़ा दम
Jakhal Sangrur Accident News जाखल: पंजाब के संगरूर जिला के दिडबा से शादी समारोह से वापिस लौट रहें जाखल निवासी दो सगे भाइयों की रास्ते में भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद शहर में मातम पसरा है। अचानक से हुईं दो नौजवान भाइयों की मौत से शादी की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं। इस हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। शहर में चूल्हे तक नहीं जले। एक ही घर से दो सगे भाइयों की आर्थियां उठने का दृश्य हर आंख को नम कर गया।
शादी में गए थे Jakhal Sangrur Accident News
जानकारी मुताबिक जाखल निवासी हिमांशु जिंदल व विशाल जिंदल सोमवार रात को अपनी निसान माइक्रा कार में सवार होकर पंजाब के दिडबा में अपने चाचा दर्शन के बेटे दिनेश की शादी में गए थे। वहां शादी की रस्में निभाने उपरांत मंगलवार अलसुबह दोनों कार में सवार होकर वापिस जाखल लौट रहें थे। कार को हिमांशु चला रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे जाखल पातडा रोड़ पर गांव बंगा बसैरा के पास पहुंचने पर सामने से आ रहीं एक कार की रोशनी पड़ने से दिखाई न देने पर उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इससे अनियंत्रित हुईं उनकी कार की सामने से आ रहीं ब्रेजा कार से जोरदार टक्कर हो गईं।
मौके पर ही दम तोड़ दिया Jakhal Sangrur Accident News
इस दर्दनाक हादसे में दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि ब्रेजा सवार व्यक्ति रविंदर सिंह भी गंभीर रूप से चोटिल हो गया है। जिसे उपचार के लिए संगरूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचीं पंजाब पुलिस द्वारा दोनों मृतक युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मूनक के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक युवकों के स्वजन व शहर के गणमान्य लोग मूनक अस्पताल में पहुंचें। पुलिस ने मृतक युवकों के पिता सुखदर्शन की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। दिनेश की शादी को लेकर परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि हिमांशु और विशाल की जिंदगी का यह आखिरी सफ़र होगा।
हादसे में उजड़ा परिवार, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल Jakhal Sangrur Accident News
आढ़ती अनिल जिंदल के हिमांशु व विशाल दो बेटे थे, जबकि एक बेटी है। दोनों आढ़त के व्यवसाय से जुड़े थे। दोनों भाई अपने इकलौते परिवार का सहारा थे। दोनों पुत्रों की असामयिक मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विशाल का एक छोटा बेटा है, जिसकी उम्र महज़ एक साल बताई गईं है। वहीं हिमांशु अभी अविवाहित था। शहरवासियों ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हर कोई पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटा है।
एक साथ जली दो भाइयों की चिताएं, मचा कोहराम Jakhal Sangrur Accident News
घटना के बाद पूरा शहर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच गया। मंगलवार दोपहर को जब घर के बाहर गाड़ी पहुंचीं और उसमें से दोनों युवा भाइयों के शव उतारे गए तो परिवार के सदस्य ही नहीं, वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आई। महिलाओं की चीख और परिजनों के विलाप ने हर किसी को रुला दिया। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में बड़े ही गमगीन माहौल में दोनों का संस्कार किया गया। इस दौरान वृद्ध माता पिता का दर्द देखा नहीं जा रहा था। बहन भी दोनों भाइयों के शवों को देख उनका बिछौड़ा सह न पाने से स्वयं को संभाल नहीं पा रहीं थी, वहीं विशाल की पत्नी बेसुध हो रहीं थी। अंतिम संस्कार के वक्त हर कोई इस अपूरणीय क्षति से स्तब्ध नजर आया। एक ही घर से दो जवान भाइयों की अर्थियां निकलते देखकर सभी का कलेजा पसीज आया। यह मंज़र काफ़ी खौफनाक था।
Post Views: 59
Like this:
Like Loading...