Karol Bagh Bus Accident Delhi नई दिल्ली: मध्य जिले के करोल बाग इलाके में मंगलवार रात जब जयपुर से दिल्ली आ रही एक स्लीपर टूरिस्ट बस अचानक पलट गई। हादसे में 23 यात्री घायल हो गए, जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों की मदद से कई यात्रियों की जान बचाई जा सकी।
हनुमान मंदिर के पास एक बस पलट गई Karol Bagh Bus Accident Delhi
पुलिस के अनुसार, रात करीब 1:05 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि चेम्बरी स्थित हनुमान मंदिर के पास एक बस पलट गई है और कई यात्री उसमें फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही करोल बाग थाने के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उस समय बस में सवार यात्री अंदर फंसे हुए थे और मदद के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे।
Related Posts
- एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 मार्च को तेज बारिश और तूफान की संभावना: Possibility of Rain and Storms in NCR
- दिल्ली में एंटी-स्नैचिंग सेल ने दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार, 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की ली मदद: Delhi Snatchers Arrested CCTV
- दिल्ली विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ’16 आरडीएक्स आईईडी लगाए हैं’ : Delhi Assembly IED Threat Email
बस में करीब 30 यात्री सवार Karol Bagh Bus Accident Delhi
बस (नंबर आरजे-14PE-5065) जयपुर से फतेहपुरी, सदर बाजार की ओर आ रही थी और उसमें करीब 30 यात्री सवार थे। मौके पर पहुंचे कॉन्स्टेबल रोहित ने सूझबूझ दिखाते हुए एक गुजर रही जेसीबी मशीन को रुकवाया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस को थोड़ा उठाकर नीचे से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस को सुरक्षित रखने के लिए सड़क किनारे पड़े भारी सीमेंट ब्लॉकों का सहारा लिया गया।
घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया Karol Bagh Bus Accident Delhi
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान करीब 10 गंभीर घायलों को तुरंत सर गंगा राम अस्पताल भेजा गया। इसके बाद अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में तेजी लाई गई। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें 12 को आरएमएल अस्पताल, 10 को गंगा राम अस्पताल और एक को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। आरएमएल अस्पताल में इलाज के दौरान दो पुरुषों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान बिजनौर निवासी शहबाज आलम (30) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
बस चालक अस्पताल में भर्ती Karol Bagh Bus Accident Delhi
बस चालक पंकज कुमार (26), जो अलवर (राजस्थान) का निवासी है, हादसे में घायल हुआ है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, समय रहते की गई कार्रवाई और टीमवर्क के चलते बड़ा नुकसान टल गया और कई लोगों की जान बचाई जा सकी। मामले की जांच जारी है।
Also Read: महाष्टमी के दिन इस तरह कन्या पूजन करने से मिलेगा माँ का आशीर्वाद: 2026 Maha Ashtami
Also Read: क्या LPG गैस खत्म होने वाली है? जानिए DC उत्तम सिंह का बयान LPG Gas Shortage
Also Read: क्या LPG गैस खत्म होने वाली है? जानिए DC उत्तम सिंह का बयान LPG Gas Shortage
Also Read: इन्द्री में जनसुनवाई के दौरान रामकुमार कश्यप ने क्या दिए बड़े निर्देश Ramkumar Kashyap Jan Sunwai
Related Posts
- एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 मार्च को तेज बारिश और तूफान की संभावना: Possibility of Rain and Storms in NCR
- दिल्ली में एंटी-स्नैचिंग सेल ने दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार, 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की ली मदद: Delhi Snatchers Arrested CCTV
- दिल्ली विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ’16 आरडीएक्स आईईडी लगाए हैं’ : Delhi Assembly IED Threat Email

