कैथल।Aditya Surjewala Mobile Hospital विधायक आदित्य सुरजेवाला की सेवा व समर्पण की भावना से शुरू की गई अनोखी पहल आदित्य सुरजेवाला नि:शुल्क चलता-फिरता अस्पताल वैन ने एक बार फिर आमजन के दिल जीत लिए हैं। आज कैथल शहर के वार्ड नंबर 3 स्थित ओढ़ धर्मशाला में यह मोबाइल मेडिकल वैन पहुंची, जहां सुबह से ही स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
ओढ़ धर्मशाला में उमड़ी लोगों की भीड़ Aditya Surjewala Mobile Hospital,

डॉक्टरों की विशेष टीम ने सैकड़ों लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच किया। ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, सामान्य चेकअप सहित अन्य जरूरी जांचें की गईं और आवश्यक दवाइयां पूरी तरह नि:शुल्क वितरित की गईं। गरीब, वृद्ध, महिलाएं और बच्चे इस सेवा से विशेष रूप से लाभान्वित हुए। विधायक Aditya Surjewala कहना है कि यह नि:शुल्क मेडिकल वैन अब कैथल हल्के के प्रत्येक गांव और शहर के हर वार्ड तक पहुंचेगी। हमारा मकसद है कि किसी भी जरूरतमंद को इलाज के लिए पैसे की कमी न हो और स्वास्थ्य सेवाएं घर-द्वार पर उपलब्ध हों। जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह सेवा लगातार जारी रहेगी।
Related Posts
हर गांव और वार्ड तक पहुंचेगी सेवाAditya Surjewala Mobile Hospital,
पार्षद सोनिया देवी, धर्मेंद्र व वार्डवासियों मलखानी, तेजवती, शिमला देवी, परी, रेशमा, मंगली देवी, मंजूरी देवी, उषा रानी, गोल्डी, मेहर चंद, राज, राजेन्द्र, तुलसी देवी, आस्था, श्यामो देवी, रजनी इत्यादि ने इस पहल की जमकर सराहना की और विधायक Aditya Surjewala का आभार जताया। उन्होंने इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांति करार दिया। यह मोबाइल अस्पताल पहले भी कैथल के विभिन्न वार्डों (जैसे वार्ड 20 शक्ति नगर, वार्ड 2 महादेव कॉलोनी, वार्ड 14 सुभाष नगर, वार्ड 1 अर्जुन नगर, वार्ड 31 सिरटा रोड़, वार्ड 12 हरसौला बस्ती, वार्ड 22 रामनगर व रेलवे लाइन पार, वार्ड 17 बलराज नगर, वार्ड 4 छज्जू कुंड और गांव उझाना में पहुंच चुका है, जहां हजारों लोगों को फायदा मिला है। कैथल हलके व वार्डवासियों ने इस सेवा को जनता के लिए संजीवनी बताया।
Also Read : दुर्घटना पीडितों की मदद करने वालों को मिलेगा नकद पुरस्कार व प्रशंसा प्रमाण पत्र : SP UPASANA

