Air Strike on Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर बड़ी एयर स्ट्राइक की। 800 से ज्यादा ड्रोन हमले किए गए। इस बमबारी में एक बच्चे समेत दो की मौत हुई। रूस की ओर से किए गए हमले पर Ukraine President Volodymyr Zelensky ने दुख और रोष जताया है। Ukraine President Volodymyr Zelensky ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए पूरा ब्योरा दिया। भड़के Ukraine President Volodymyr Zelensky ने दुनिया को ‘राजनीतिक इच्छाशक्ति’ की याद दिलाई।
हमलों के परिणामों से निपटने का कार्यक्रम जारी Air Strike on Ukraine
Ukraine President Volodymyr Zelensky ने लिखा, “शनिवार रात से ही रूसी हमलों के परिणामों से निपटने का कार्यक्रम जारी है। हम पर 800 से ज्यादा ड्रोन, 13 मिसाइलों- जिनमें 4 बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल हैं से बमबारी की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कई ड्रोन यूक्रेन और बेलारूस की सीमा पार कर गए।”
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
हमले से मची तबाही का जिक्र Air Strike on Ukraine
इसके बाद Ukraine President Volodymyr Zelensky ने संवेदनाएं जताते हुए हमले से मची तबाही का जिक्र किया। Ukraine President Volodymyr Zelensky ने बताया कि कीव में, साधारण आवासीय इमारतें नष्ट हो गई हैं। इनमें से एक में, चौथी और आठवीं मंजिल के बीच की मंजिलें ढह गई हैं। अब तक, एक बच्चे समेत दो लोगों के मारे जाने की खबर है। उनके सभी प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। अकेले राजधानी में ही दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मंत्रिपरिषद भवन क्षतिग्रस्त हो गया – ऊपरी मंजिल पर आग लग गई।
जापोरिज्जिया में 20 से ज्यादा घर और एक किंडरगार्टन क्षतिग्रस्त हो गया। क्रिवी री में गोदाम नष्ट हो गए, सूमी क्षेत्र के सफोनिव्का में एक व्यक्ति और चेर्निहीव क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ओडेसा में एक ऊंची आवासीय इमारत को नुकसान पहुंचा। पिछले एक दिन में कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। हमारी आपातकालीन सेवाएं जहां भी जरूरत है, वहां काम कर रही हैं।
जानबूझकर किया गया अपराध Air Strike on Ukraine
Ukraine President Volodymyr Zelensky ने वर्ल्ड लीडर्स का आह्वान करते हुए आगे लिखा, “ऐसी हत्याएं एक जानबूझकर किया गया अपराध हैं और ये जंग को लंबा खींच रही हैं। वाशिंगटन में बार-बार कहा गया है कि बातचीत से इनकार करने पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। हमें पेरिस में हुई सभी सहमतियों को लागू करना होगा। हम अपने एयर डिफेंस को मजबूत करने के लिए सभी समझौतों के क्रियान्वयन पर भी निर्भर हैं। हर अतिरिक्त प्रणाली नागरिकों को इन नृशंस हमलों से बचाती है। दुनिया क्रेमलिन को हत्याएं रोकने के लिए मजबूर कर सकती है—बस राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जो मदद कर रहे हैं।”
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

