Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया

Airtel Payments Bank

हिसार: Airtel Payments Bank आज एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे एनसीएमसी ऑन-द-गो कार्ड्स पर इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट फीचर पेश किया। अब ग्राहक अपने कार्ड का बैलेंस एनएफसी पॉवर्ड एन्ड्रॉयड स्मार्टफोन पर कार्ड को टैप करके तुरंत चेक और अपडेट कर सकते हैं, जिससे मेट्रो स्टेशन के कियोस्क जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एक सहज, पूरी तरह से डिजिटल यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा। यह फीचर एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कुछ महीने पहले पेश करके इसके वास्तविक उपयोग की जानकारी एकत्रित की थी तथा ग्राहकों का फीडबैक लिया था।

इस पायलट में ग्राहकों ने इसे बहुत पसंद किया Airtel Payments Bank

इस पायलट में ग्राहकों ने इसे बहुत पसंद किया तथा इसे काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इससे साबित हो गया कि यह फीचर यूज़र्स के लिए काफी दैनिक उपयोगिता रखता है। यूज़र्स का पॉज़िटिव फीडबैक मिलने के बाद अब बैंक इसे अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के सभी यूज़र्स के लिए लॉन्च कर रहा है। इस सुविधा के साथ, यात्री एयरटेल थैंक्स ऐप पर अपने बैंक खाते या वॉलेट में लॉग इन करने के बाद, अपने लिंक किए गए एनएफसी- इनेबल्ड एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर कार्ड टैप करके अपने कार्ड बैलेंस को रियल टाइम में अपडेट या चेक कर सकते हैं।

कार्ड ऑर्डर करने और रिचार्ज करने से लेकर बैलेंस को तुरंत अपडेट या चेक करने Airtel Payments Bank

Airtel Payments Bank
Airtel Payments Bank

कार्ड ऑर्डर करने और रिचार्ज करने से लेकर बैलेंस को तुरंत अपडेट या चेक करने तक, पूरी प्रक्रिया अब पूरी तरह से डिजिटल, बिना कतार के और बेहद आसान है।एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर – बिज़नेस ऑपरेशंस, श्री गणेश अनंतनारायणन ने कहा, ‘‘एयरटेल पेमेंट्स बैंक में हम निरंतर ऐसे इनोवेशन करने पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं, जो दैनिक लेन-देन को और ज्यादा आसान एवं इन्ट्यूटिव बना दे। हमारे पायलट फेज़ में मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया से ऑन-द-गो रहते हुए तुरंत बैलेंस अपडेट होने की जरूरत प्रमाणित हो गई। इस लॉन्च के साथ हमें उद्योग का ऐसा पहला सॉल्यूशन पेश करने पर गर्व है, जो ग्राहकों की सुविधा भी बढ़ाएगा और भारत में डिजिटल पेमेंट एवं मोबिलिटी के परिवेश को मजबूत भी करेगा।’’

also reads: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं पात्र नागरिक PM Surya Ghar Free Electricity Scheme

also reads:राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को National Lok Adalat

also reads:Dayalu Yojana के तहत मृत्यु या दिव्यांग होने पर दी जाती है 5 Lach आर्थिक सहायता

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp