Anjana Singh Shared the Video: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। बुधवार को भी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया।
बेहद प्यारा वीडियो अपलोड किया Anjana Singh Shared the Video
बुधवार को अंजना सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारा वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में वह घर की सीढ़ियों पर बैठी हुई हैं और बॉलीवुड के सुपरहिट गाने ‘बाखुदा तुम ही हो’ पर शानदार एक्सप्रेशन दे रही हैं। उनका अंदाज इतना प्यारा है कि हर कोई देखता रह जाए।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
साधारण लड़की के लुक में नजर आ रही Anjana Singh Shared the Video
वीडियो में अंजना बिल्कुल साधारण लड़की के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ज्यादा मेकअप नहीं किया है और न ही कोई फैंसी ड्रेस पहनी है। सिर्फ एक सिंपल सूट में वह बेहद खूबसूरत और नेचुरल लग रही हैं। हल्की सी स्माइल, आंखों के इशारे और हाथों की मूवमेंट से उन्होंने गाने को इतना जीवंत बना दिया है कि फैंस बार-बार वीडियो देख रहे हैं।
“बाखुदा तुम ही हो।” Anjana Singh Shared the Video
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “बाखुदा तुम ही हो।” वीडियो पोस्ट करते ही अभिनेत्री के कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई। कोई यूजर उनकी सादगी की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनकी खूबसूरती पर फिदा हो रहा है। सॉन्ग ‘बाखुदा तुम ही हो’ की बात करें तो इसे फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ में फिल्माया गया है। गाने को आतिफ असलम और अलका यागनिक ने मिलकर गाया है और लिरिक्स सैय्यद कादरी ने लिखे। वहीं, प्रीतम ने संगीत तैयार किया।
‘किस्मत कनेक्शन’ साल 2008 में रिलीज हुई Anjana Singh Shared the Video
बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन अजीज मिर्जा ने किया था। फिल्म में शाहिद कपूर और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसमें जूही चावला और शाहरुख खान सहायक भूमिका में नजर आए थे। कहानी एक असफल आर्किटेक्ट और एक सामाजिक कार्यकर्ता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाते हैं कि उनका भाग्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है।
Also Read: Doctors Strike in Govt hospitals सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक 2 घंटे की हडताल पर, मरीज परेशान
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

