Apologized for Comparing Bidi with Bihar: बिहार में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इससे पहले केरल कांग्रेस द्वारा बीड़ी की तुलना बिहार से करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस ने माफी मांग ली।
चुनावी हथकंडे Apologized for Comparing Bidi with Bihar
केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि हम देख रहे हैं कि जीएसटी दरों को लेकर Prime Minister Narendra Modi के चुनावी हथकंडे पर हमारे कटाक्ष को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। अगर आपको ठेस पहुंची हो तो हमें खेद है।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
‘बीड़ी’ और बिहार शब्द ‘बी’ से शुरू होते
इससे पहले केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था कि ‘बीड़ी’ और बिहार शब्द ‘बी’ से शुरू होते हैं। अब इसे पाप नहीं माना जा सकता। साथ ही उन्होंने जीएसटी का स्लैब भी शेयर किया था, जिसमें तंबाकू, सिगार और सिगरेट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि बीडी पर टैक्स 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद केरल कांग्रेस ने पोस्ट डिलीट कर दिया।
मुद्दे पर कांग्रेस पर हमलावर Apologized for Comparing Bidi with Bihar
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमलावर है। बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने केरल कांग्रेस के पोस्ट को शेयर करते हुए कहा, “पहले हमारे Prime Minister Narendra Modi का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान, यही है कांग्रेस का असली चरित्र, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है।
बिहार की जनता का घोर अपमान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता Pradeep Bhandari ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बिहार की जनता का घोर अपमान। कांग्रेस बिहारियों की तुलना बीड़ी से करती है। पहले भी Tejashwi Yadav और Rahul Gandhi, Revanth Reddy जैसे लोगों का साथ देते रहे हैं, जिन्होंने बिहार और बिहारियों को गाली दी थी। कांग्रेस बिहार विरोधी है। राजद बिहार विरोधी है।
Also Read:Warm Wishes for Onam: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने ओणम की दीं हार्दिक शुभकामनाएं
Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया