Hindutva: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कांग्रेस नेताओं पर हिंदुत्व के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। Mohan Yadav ने नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar के बयान की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar कह रहे हैं कि आदिवासियों में हिंदुत्व नहीं है।
हिंदू और हिंदुत्व के विरोध में काम Hindutva
सीएम Mohan Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया। Mohan Yadav ने लिखा, “दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस हमेशा हिंदू और हिंदुत्व के विरोध में काम करती है। Rahul Gandhi ने हिंदू के बारे में जो बात कही, वह अत्यंत बचकानापन था। इसी बात को मणिशंकर अय्यर ने अलग ढंग से कहा। इसी परंपरा को निभाते हुए स्टालिन से लेकर रेवंत रेड्डी तक ने न जाने क्या-क्या कहा है। अब हमारे यहां के नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar आए हैं, जो कह रहे हैं कि आदिवासियों में हिंदुत्व नहीं है। उन्हें शर्म आनी चाहिए।”
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
हिंदुत्व पर प्रश्न उठाएंगे तो जनता माफ नहीं करेगी Hindutva
Mohan Yadav ने आगे कहा, “हिंदुत्व पर प्रश्न उठाएंगे तो जनता माफ नहीं करेगी। प्रदेश और देश की जनता बहुत ही गंभीर है और इसलिए आज कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा हो रही है। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस के नेताओं को माफी मांगनी चाहिए।” कांग्रेस नेता Umang Singhar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं गर्व से कहता हूं हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं हैं।
जनजातीय हिंदू समाज के अभिन्न अंग Hindutva
भाजपा सांसद Gajendra Singh Patel ने उनके बयान की आलोचना की। Gajendra Singh Patel ने कहा, “जनजातीय हिंदू समाज के अभिन्न अंग हैं, हम सभी पूरी तरह से हिंदू रीति से जीवन यापन करते आए हैं। Umang Singhar प्रदेश में सिर्फ भ्रामक जानकारी फैलाकर कांग्रेस की घटिया राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन जनजातीय समाज के लोग इन्हें अच्छी तरह पहचान चुके हैं।” भाजपा के राज्यसभा सांसद Sumer Singh Solanki ने कहा, “जनजातीय समाज हिंदू धर्म का अभिन्न अंग है, मैं Umang Singhar के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। इस बयान के लिए नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।”
Also Read:Warm Wishes for Onam: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने ओणम की दीं हार्दिक शुभकामनाएं
Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया