Assembly By-Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को विभिन्न राज्यों की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना में होने वाले उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।
दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव Assembly By-Election 2025
जम्मू-कश्मीर में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। बडगाम सीट से भाजपा ने आगा सैयद मोहसिन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, नगरोटा सीट से पार्टी ने देवयानी राणा पर भरोसा जताया है। पार्टी के अनुसार, इन दोनों उम्मीदवारों को स्थानीय जनता का मजबूत समर्थन प्राप्त है और पार्टी को भरोसा है कि ये दोनों उम्मीदवार राज्य में भाजपा के प्रदर्शन को मजबूत करेंगे।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाया Assembly By-Election 2025
झारखंड में घाटशिला (अजजा) सीट पर भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। बाबूलाल सोरेन झारखंड के जाने-माने जनजातीय नेता माने जाते हैं और वे लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हैं।
जय ढोलकिया को उम्मीदवार घोषित Assembly By-Election 2025
ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा ने जय ढोलकिया को उम्मीदवार घोषित किया है। ढोलकिया पिछले कई वर्षों से ओडिशा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उन्हें स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय चेहरा माना जाता है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में भाजपा इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगी। तेलंगाना की प्रतिष्ठित जुबली हिल्स सीट से भाजपा ने लंकाला दीपक रेड्डी को चुनावी मैदान में उतारा है। दीपक रेड्डी तेलंगाना में भाजपा के युवा चेहरों में से एक हैं और आईटी सेक्टर से राजनीति में आए हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनका आधुनिक दृष्टिकोण शहरी मतदाताओं को आकर्षित करेगा।
उपचुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी Assembly By-Election 2025
इन सभी सीटों पर एक ही साथ 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी। इसके अलावा बिहार चुनाव के नतीजों के साथ 14 नवंबर को इन सभी सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, इस बार बिहार विधानसभा का चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग की जाएगी, वहीं दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी।
Read Also: Diwali Greetings 2025: परिवार व दोस्तों को दे दीपावली की शुभकामनाएँ
Read Also: Diwali Quotes 2025: दिवाली भारत के शानदार त्योहारों में से एक……..
Read Also: Heartfelt Diwali Quotes 2025: दीपावली पर संदेश, शुभकामनाएँ और व्हाट्सएप पोस्ट करें
Read Also: Traditional Diwali Wishes 2025: इस दिवाली पर आपनों को भेजें शुभकामनाएँ
Read Also: Diwali 2025: दिवाली 20 अक्टूबर को है या 21 अक्टूबर 2025 को? जानें सही तारीख और महत्व
Read Also: Radha Kund Snan 2025: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड स्नान अत्यंत महत्वपूर्ण
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

