Balrampur बलरामपुर : रामानुजगंज जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

Sanatan Dharam

बलरामपुर: Balrampur जिला जेल रामानुजगंज में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी की शनिवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बिशन उर्फ बिशुन कोड़ाक (48 वर्ष), निवासी सीतारामपुर पाठ दामरपारा, थाना पस्ता, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के रूप में हुई है। वह थाना पस्ता के अपराध क्रमांक 74/2023 में धारा 294, 506, 323, 147, 148, 149, 450, 302 भादवि एवं टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धाराओं के तहत 15 नवंबर 2023 से न्यायिक अभिरक्षा में था।

जेल अधीक्षक बाल्मीकि ध्रुव ने बताया Balrampur

जेल अधीक्षक बाल्मीकि ध्रुव ने बताया कि, शुक्रवार 20 फरवरी की शाम करीब 6 बजे बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे तत्काल रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) भेजा गया था। चिकित्सकों द्वारा दस्त, उल्टी और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत पर उपचार दिया गया। रात में हालत स्थिर होने पर चिकित्सकीय परामर्श के बाद लगभग रात को उसे पुनः जेल दाखिल किया गया। शनिवार सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच बंदी की तबीयत फिर बिगड़ गई। पेट दर्द की शिकायत मिलने पर जेल प्रहरियों ने तत्काल उसे दोबारा 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया। सुबह लगभग 10.30 बजे जांच एवं उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत्यु की सूचना रामानुजगंज थाना द्वारा मृतक के परिजनों को दी Balrampur

मृत्यु की सूचना रामानुजगंज थाना द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई। नियमानुसार तहसीलदार रामानुजगंज की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई की जाएगी एवं चिकित्सकों की टीम द्वारा अस्पताल में ही पोस्टमार्टम संपन्न कराया जाएगा। जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया जाएगा। जेल प्रशासन ने बताया कि पूरे प्रकरण में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया है। मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।

also reads:नई दिल्ली अटल कैंटीन जनसेवा की उत्कृष्ट पहल: विनीत जैन

also reads:फरीदाबाद कबाड़ में मिला 15 लाख का सोना, लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल Gold worth Rs 15 lakh found in Faridabad junkyard

also reads:सूरजकुंड झूला हादसा को लेकर मानव आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट Regarding the Surajkund swing accident

 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp