Ban Migrants From ‘Third World’ Countries: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने शुक्रवार को कहा कि वह सभी ‘‘थर्ड वर्ल्ड’’ देशों से आने वाले प्रवासियों को ‘‘स्थायी रूप से रोक’’ देंगे और उन विदेशी नागरिकों को देश से बाहर निकाल देंगे जो ‘‘सुरक्षा के लिए खतरा’’ साबित होते हैं। ‘थर्ड वर्ल्ड’ शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर गरीब या पिछड़े देशों के लिए किया जाता है।
कार्रवाई को और तेज कर दिया Ban Migrants From ‘Third World’ Countries
ट्रंप प्रशासन ने एक अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लकनवाल द्वारा नेशनल गार्ड के दो सदस्यों पर गोलीबारी की घटना के बाद आव्रजन पर की जा रही कार्रवाई को और तेज कर दिया है। इस गोलीबारी में घायल हुई अमेरिकी सेना की विशेषज्ञ सारा बेकस्ट्रॉम (20) की मौत हो गयी है जबकि अमेरिका वायु सेना के स्टाफ सॉर्जेंट एंड्रयू वोल्फ (24) की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि वह ‘‘हर चिंताजनक स्थिति वाले देश’’ से आए प्रवासियों को जारी सभी ग्रीन कार्ड की ‘‘कड़े तरीके से’’ पुनः समीक्षा करेगा।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा Ban Migrants From ‘Third World’ Countries
US President Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हालांकि हम तकनीकी रूप से आगे बढ़े हैं लेकिन आव्रजन नीति ने उन उपलब्धियों और बहुत से लोगों की जीवन स्थितियों को कमजोर कर दिया है। मैं सभी ‘थर्ड वर्ल्ड’ देशों से आने वाले प्रवास को स्थायी रूप से रोक दूंगा ताकि अमेरिकी व्यवस्था पूरी तरह से पुनःसंगठित हो सके। मैं बाइडन (पूर्व राष्ट्रपति) द्वारा लोगों को अवैध रूप से दिए गए प्रवेश को समाप्त कर दूंगा और उन सभी लोगों को देश से बाहर कर दूंगा जो अमेरिका के लिए उपयोगी नहीं हैं या हमारे देश से प्रेम नहीं करते हैं।’’
‘ऑपरेशन एलाइज वेलकम’ योजना Ban Migrants From ‘Third World’ Countries
उन्होंने कहा, ‘‘केवल प्रवासियों को वापस उनके देश भेजना ही इस स्थिति को पूरी तरह ठीक कर सकता है।’’ लकनवाल (29) अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की ‘ऑपरेशन एलाइज वेलकम’ योजना के तहत देश में आया था, जिसके तहत 2021 में तालिबान के कब्जे के बाद अफगान नागरिकों को यहां बसाने की पहल की गई थी।
शरणार्थी मिनेसोटा राज्य पर ‘‘पूरी तरह कब्ज़ा Ban Migrants From ‘Third World’ Countries
एक अन्य पोस्ट में US President Donald Trump ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जिन्होंने कहा कि उन्होंने आव्रजन नीतियों से देश को प्रभावित होने दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सोमालिया से आए हजारों शरणार्थी मिनेसोटा राज्य पर ‘‘पूरी तरह कब्ज़ा कर रहे हैं।’’ US President Donald Trump ने कांग्रेस सदस्य इल्हान उमर पर भी निशाना साधा और कहा कि वह ‘‘हमेशा हिजाब में रहती हैं और शायद अमेरिका में अवैध रूप से आई हों- वह हमारे देश, संविधान और उन्हें कैसे ‘बुरा’ बर्ताव झेलना पड़ता है, इन सबके बारे में नफ़रत फैलाने वाली शिकायतों के अलावा कुछ नहीं करतीं।’’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने तस्वीर पोस्ट की Ban Migrants From ‘Third World’ Countries
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें 2021 में तालिबान के कब्ज़े के बाद बाइडन प्रशासन के तहत अफगानिस्तान से लाए गए सैकड़ों अफगान नागरिक एक अमेरिकी सैन्य विमान में ठसाठस भरे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘यह अफगानिस्तान से लाए गए लोगों का एक हिस्सा है। सैकड़ों हजारों लोग बिना किसी जांच-पड़ताल और सत्यापन के हमारे देश में घुस आए। हम इसे ठीक करेंगे।’’
ग्रीन कार्ड की पूर्ण और कठोर पुनः समीक्षा’’ का निर्देश Ban Migrants From ‘Third World’ Countries
अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के निदेशक जोसेफ एडलो ने कहा कि US President Donald Trump ने ‘‘हर चिंताजनक स्थिति वाले देश से आने वाले प्रत्येक विदेशी नागरिक के ग्रीन कार्ड की पूर्ण और कठोर पुनः समीक्षा’’ का निर्देश दिया है। एडलो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस देश और अमेरिकी जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और अमेरिकी लोग पिछली सरकार की लापरवाही वाली पुनर्वास नीतियों की कीमत नहीं चुकाएंगे।’’ नयी नीति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है और यह 27 नवंबर 2025 या उसके बाद दायर किए गए अथवा लंबित सभी अनुरोधों पर लागू होगी।
गोलीबारी के बाद नए दिशानिर्देश जारी किए Ban Migrants From ‘Third World’ Countries
यूएससीआईएस ने एक बयान में कहा कि वाशिंगटन डीसी में बुधवार को अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लकनवाल द्वारा दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर की गई गोलीबारी के बाद एजेंसी ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत 19 उच्च-जोखिम वाले देशों के नागरिकों की जांच में ‘‘नकारात्मक, देश-विशिष्ट कारकों’’ को शामिल किया जाएगा।
इन देशों में शामिल
इन देशों में अफगानिस्तान, म्यांमा, बुरुंडी, चाड, कांगो गणराज्य, क्यूबा, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लाओस, लीबिया, सिएरा लियोन, सोमालिया, सूडान, टोगो, तुर्कमेनिस्तान, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं। ये वही देश हैं, जिन्हें US President Donald Trumpने इस वर्ष जून में जारी अपने आदेश में यात्रा प्रतिबंध सूची में रखा था। एडलो ने कहा, ‘‘मेरा प्राथमिक दायित्व है कि हर विदेशी नागरिक की अधिक से अधिक जांच और समीक्षा हो। इसमें यह मूल्यांकन भी शामिल है कि वे कहां से आ रहे हैं और क्यों।’’
गोलीबारी को ‘‘आतंकी हमला’’ बताया Ban Migrants From ‘Third World’ Countries
नए निर्देशों से यूएससीआईएस अधिकारियों को यह आकलन करने में मदद मिलेगी कि कोई विदेशी नागरिक सार्वजनिक सुरक्षा या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है या नहीं। US President Donald Trump ने इस गोलीबारी को ‘‘आतंकी हमला’’ बताया है। जब उनसे पूछा गया कि लकनवाल अफगानिस्तान में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के साथ काम करता था और जांच से गुजरा था, तो US President Donald Trump ने कहा, ‘‘वह पागल हो गया। यानी बिल्कुल सनक गया। और ऐसा इन लोगों के साथ अक्सर होता है।’’
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

