कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की America में हत्या का दावा! Social Media पोस्ट से मचा हड़कंप Bhanu Rana murder claim California

Bhanu Rana murder claim California

Digital Samaj करनाल: Bhanu Rana murder claim California हरियाणा के करनाल के कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हत्या किए जाने का दावा सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह दावा लॉरेंस गैंग से जुड़े एक कथित अकाउंट की पोस्ट में किया गया है। हालांकि, इस पूरे मामले की किसी भी आधिकारिक एजेंसी या स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि भानु राणा को मारकर जमीन में दफना दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि एक साल पहले ही उसे मारने की चेतावनी दी गई थी और अब उसे अंजाम दिया गया है। भानु राणा पहले लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था। नवंबर 2025 में उसके अमेरिका में गिरफ्तार होने की खबर सामने आई थी और उसे भारत डिपोर्ट किए जाने की चर्चा भी रही, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जून 2025 में करनाल STF ने उसके दो करीबियों को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि उन्होंने जालंधर में भी ग्रेनेड सप्लाई किए थे, जहां बाद में धमाके हुए थे।

भानु राणा का आपराधिक इतिहास Bhanu Rana murder claim California

  • भानु राणा मूल रूप से करनाल के सांभली गांव का रहने वाला था।
  • 2015 में उसके खिलाफ पहला आपराधिक मामला दर्ज हुआ।
  • 2018 में अवैध हथियार और मारपीट के केस सामने आए।
  • इसी दौरान वह लॉरेंस गैंग से जुड़ गया और रंगदारी के मामलों में शामिल रहा।
  • 2020 से 2022 के बीच फायरिंग और शूटआउट के कई केस दर्ज हुए।
  • 2023 में वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए अमेरिका फरार हो गया।
  • सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका जाने के बाद वह गैंग के हथियार सप्लाई नेटवर्क को संभाल रहा था।

गैंग से बिगड़े रिश्ते Bhanu Rana murder claim California

बताया जाता है कि करीब एक साल पहले भानु राणा के लॉरेंस गैंग से रिश्ते खराब हो गए थे। इसके बाद वह विरोधी गुटों के संपर्क में आ गया, जिसके चलते वह गैंग के निशाने पर आ गया।

स्थानीय स्तर पर नहीं मिली पुष्टि Bhanu Rana murder claim California

कैलिफोर्निया में रह रहे करनाल के एक युवक ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वहां इस तरह की किसी हत्या की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उनका मानना है कि यह पोस्ट दहशत फैलाने के उद्देश्य से भी डाली गई हो सकती है।

स्थिति अभी स्पष्ट नहीं Bhanu Rana murder claim California

फिलहाल, भानु राणा की कथित हत्या को लेकर स्थिति साफ नहीं है। न तो अमेरिका की किसी एजेंसी और न ही भारतीय अधिकारियों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान आया है। ऐसे में इस खबर की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Also Read: नई SP Jasleen Kaur का Strict Action! रात में ही नाके, थानों पर छापे, क्या बदलने वाला है Dabwali में Zero tolerance policy police

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp