Digital Samaj सोनीपत: Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से 23 व 24 मार्च को दो दिवसीय कृषि मेला खरीफ का आयोजन किया जाएगा। मेले में प्रदेशभर के किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों, विभिन्न विभागों और संस्थाओं की भागीदारी रहेगी।
Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि इस कृषि मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की नवीनतम किस्मों, उन्नत कृषि तकनीकों, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण तथा कृषि यंत्रीकरण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। मेले के दौरान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों को धान, कपास, बाजरा, दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। मेले में किसानों के लिए फसल उत्पादन तकनीक, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, कृषि यंत्रीकरण, बागवानी, पशुपालन तथा मधुमक्खी पालन से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, जैविक उत्पादों तथा कृषि आधारित उद्योगों की भी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
Related Posts
- करनाल के मुंडीगढ़ी में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया, 2 की मौत, कई घायल Karnal Mundigarh Violence
- one force forest release date 2026:Big Update, 28 अगस्त को धमाकेदार एंट्री करेगी ‘वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’
- Saidpur Factory News : सैदपुर में फैक्ट्री विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकू से हमला — 3 घायल Saidpur Factory News
वैज्ञानिकों और किसानों के बीच संवाद एवं प्रदर्शनी मेले के होंगे मुख्य आकर्षण-डॉ रमेश कुमार
विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि किसानों के साथ वैज्ञानिक-किसान संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे विशेषज्ञों से चर्चा कर सकेंगे। मेले में लगाई जाने वाली प्रदर्शनियां भी मुख्य आकर्षण होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदेश के किसानों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कृषि मेले में भाग लेकर खरीफ फसलों की नवीनतम तकनीकों और जानकारी का लाभ उठाएं ताकि खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सके। सह निदेशक (विस्तार) डॉ सुनील ढांडा ने बताया कि मेला परिसर में किसानों को सरकारी योजनाओं तथा कृषि तकनीकों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों और निजी संस्थाओं द्वारा स्टालें लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले किसानों और आम नागरिकों के लिए समुचित प्रबंध किए जाएंगे।
Also Read:श्रद्धालुओं ने मां कुष्मांडा से मांगी मन्नतें Mata Kushmanda Puja
Also Read:खुले नालों से बढ़ा खतरा, सफाई के बाद स्लैब नहीं रखने से लोग परेशान Danger Open Drains
Also Read:खुले नालों से बढ़ा खतरा, सफाई के बाद स्लैब नहीं रखने से लोग परेशान Danger Open Drains
Related Posts
- करनाल के मुंडीगढ़ी में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया, 2 की मौत, कई घायल Karnal Mundigarh Violence
- one force forest release date 2026:Big Update, 28 अगस्त को धमाकेदार एंट्री करेगी ‘वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’
- Saidpur Factory News : सैदपुर में फैक्ट्री विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकू से हमला — 3 घायल Saidpur Factory News

