China Show Power in Military Parade: चीन की राजधानी बीजिंग में बुधवार को होने वाली भव्य सैन्य परेड में देश के मिसाइल, लड़ाकू विमान और अन्य सैन्य उपकरण पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।
परेड में कदम मिलाकर मार्च करेंगे
परेड में सैनिक China President Xi Jinping के सामने कदम-से-कदम मिलाकर मार्च करेंगे। शी चिनफिंग लंबे समय से सत्ता पर काबिज कम्युनिस्ट पार्टी के नेता हैं और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में सेना के भी मुखिया हैं। China President Xi Jinping द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाली इस परेड में भाषण देंगे। परेड में 24 से अधिक विदेशी नेता शामिल होंगे, जो बीजिंग सरकार के साथ संबंध बनाए रखने या सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
Related Posts
- पैक्स सिलिका में इंडिया की एंट्री का बेसब्री से इंतजार, अमेरिकी अधिकारी बोले- केंद्रीय भूमिका निभाएगा भारत Eager for India’s entry into Pax Silica
- शोभायात्रा के रूप में भगवान सूर्य नगर भ्रमण पर निकले Lord Surya goes on a city tour
- सेल्फी संग वन्दे मातरम ने जगाया राष्ट्रभक्ति का भाव:अतिरिक्त महानिदेशक जेकेके Vande Mataram with Selfie
कई हथियार सार्वजनिक रूप से दिखाए जाएंगे China Show Power in Military Parade
परेड में कई हथियार पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाए जाएंगे। चीनी सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि परेड में हथियारों और उपकरणों का बड़ा जखीरा पहली बार जनता के सामने पेश किया जा रहा है। इनमें जमीन, समुद्र और वायु से छोड़े जाने वाले रणनीतिक हथियार, उन्नत सटीक युद्ध उपकरण और ड्रोन शामिल हैं। युद्धक विमान और हेलिकॉप्टर आकाश में बेड़े के रूप में उड़ान भरेंगे।
साम्यवादी चीन की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ
यह चीन में 2019 के बाद पहली प्रमुख सैन्य परेड है, जब साम्यवादी चीन की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाई गई थी। इस बार की परेड द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। द्वितीय विश्व युद्ध ने चीन को तबाह कर दिया था। इस परेड का उद्देश्य जनता में गर्व की भावना भरना और उन्हें आश्वस्त करना है कि देश किसी भी हमले को रोकने के लिए पर्याप्त रूप से मजबूत है। लेकिन चीन की बढ़ती सैन्य ताकत उसके एशियाई पड़ोसियों और अमेरिका के लिए चिंता का विषय भी है।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं China Show Power in Military Parade
जापान, भारत और दक्षिण कोरिया के नेताओं के साथ ही अमेरिका और पश्चिमी यूरोप के राष्ट्राध्यक्ष इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति समेत कई विदेशी नेता इसमें भाग ले रहे हैं। कई दक्षिण-पूर्व एशियाई नेता भी परेड में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। हालांकि, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने अपने देश में हो रहे प्रदर्शनों के कारण यात्रा रद्द कर दी।
योजनाबद्ध तरीके से और कड़ी निगरानी में आयोजित China Show Power in Military Parade
यह कार्यक्रम अत्यधिक योजनाबद्ध तरीके से और कड़ी निगरानी में आयोजित किया जा रहा है। यह ऐसी परेड नहीं है जिसे देखने के लिए आम जनता सड़कों के किनारे इकट्ठा हो सके। आम जनता के प्रवेश को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं और परेड मार्ग के साथ स्थित व्यावसायिक इमारतों को खाली कर दिया गया है और परेड समाप्त होने तक बंद रखा गया है। ज्यादातर लोग इसे टेलीविजन या सजीव प्रसारण के जरिए ही देख सकते हैं।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- पैक्स सिलिका में इंडिया की एंट्री का बेसब्री से इंतजार, अमेरिकी अधिकारी बोले- केंद्रीय भूमिका निभाएगा भारत Eager for India’s entry into Pax Silica
- शोभायात्रा के रूप में भगवान सूर्य नगर भ्रमण पर निकले Lord Surya goes on a city tour
- सेल्फी संग वन्दे मातरम ने जगाया राष्ट्रभक्ति का भाव:अतिरिक्त महानिदेशक जेकेके Vande Mataram with Selfie

