नोएडा। PM Narendra Modi ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधारों पर देशवासियों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस अपनी सरकारों की नाकामियों को छिपा रही है और देश की आर्थिक मजबूती के लिए मोदी सरकार में जीएसटी सुधारों का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। श्री मोदी ने दुनिया भर की कंपनियों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत और उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे उपर्युक्त और आकर्षक जगह है तथा यहां पर निवेश भारत के साथ साथ विदेशी कंपनियों के लिए भी फायदे का सौदा है।
देश में आर्थिक मजबूती का सूत्रपात हुआ PM Narendra Modi
PM Narendra Modi ने गुरूवार को यहां उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में जीएसटी व्यवस्था लागू किये जाने और बाद में उसमें किये गये नई पीढी के सुधारों का उल्लेख किया और कहा कि इससे देश में आर्थिक मजबूती का सूत्रपात हुआ है। जीएसटी सुधारों पर विपक्ष की बयानबाजी पर उसे आडे हाथोंं लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल 2014 से पहले की अपनी सरकारों की नाकामियों को छिपाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।
Related Posts
- New Delhi 2026 : दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 नए सीवेज प्लांट लगेंगे Delhi government approves 1000 crore projects
- Karnal 2026:आम आदमी पर चौतरफा वार: पेट्रोल-डीजल, महंगाई के बाद अब शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा का सरकार पर बड़ा हमला “Divyanshu Buddhiraja’s big attack”
- New Delhi 2026: मुख्यमंत्री ने वर्षों बाद बिजली कनेक्शन पाने वाले 36 परिवारों से की मुलाकात Chief Minister Returns After Years, Sparks Excitement
कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे PM Narendra Modi
PM Narendra Modi ने कहा, “कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2014 की सकरार की नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस और उसके साथी दल जनता से छूट बोल रहे हैं। उस समय कर की लूट मची हुई थी और उस कर में से भी लूट होती थी। जनता पर कर की मार थी।” श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने कर कम करके मंहगाई कम की है। सरकार ने लोगों की आय बढायी है और कर को कम किया है। उन्होंंने कहा कि यदि 12 लाख आयकर मुक्त राशि और जीएसटी सुधारों से होने वाल फायदा को जोड़ा जाये तो लोगों के एक वर्ष में ढाई लाख करोड़ रूपये बचने जा रहे हैं। इसीलिए देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है।
यह सिलसिला जारी रहेगा PM Narendra Modi
जीएसटी सुधारों को जारी रखने का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “हम यहीं नहीं रूकने वाले। पहले 2017 में जीएसटी लाया गया और अब 2025 में जीएसटी में सुधार से आर्थिक मजबूती के बाद फिर से सुधार के बल पर आर्थिक मजबूती लायेंगे और जीएसटी में सुधार का सिलसिला चलता रहेगा।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में देश में राजनीतिक स्थिरता और नीति निर्माण के साथ-साथ कुशल युवा आबादी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में ये सभी चीजें एक साथ नहीं है जबकि भारत में निवेश के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी कंपनी अगर अपनी बढोतरी को नये पंख लगाना चाहती है तो भारत और उत्तर प्रदेश उसके लिए सबसे आकर्षक निवेश स्थान है। यह सभी के लिए फायदे की स्थिति की तरह है। उन्होंने वहां मौजूद सभी हितधारकोंं से मिलकर विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लेने को कहा।
Also Read: चित्त को बंधनमुक्त करें Mind Bondage Free
Also Read: Deen Dayal Lado Laxmi Yojana लाडो लक्ष्मी योजना के लिए दस्तावेज जो आपको चाहिए
Also Read: Kantara Chapter 1 कांतारा: चैप्टर 1 में राजकुमारी कनकवती की भूमिका में नजर आयेंगी रुक्मिणी वसंत
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- New Delhi 2026 : दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 नए सीवेज प्लांट लगेंगे Delhi government approves 1000 crore projects
- Karnal 2026:आम आदमी पर चौतरफा वार: पेट्रोल-डीजल, महंगाई के बाद अब शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा का सरकार पर बड़ा हमला “Divyanshu Buddhiraja’s big attack”
- New Delhi 2026: मुख्यमंत्री ने वर्षों बाद बिजली कनेक्शन पाने वाले 36 परिवारों से की मुलाकात Chief Minister Returns After Years, Sparks Excitement

