नई दिल्ली, PCB chief Mohsin Naqvi एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की हार से उपजी बौखलाहट मैदान से बाहर भी साफ दिखाई दे रही है। पहले तो पाकिस्तानी खिलाड़ी भड़काऊ हरकतों में शामिल रहे, अब खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी विवादों में घिर गए हैं। नकवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा वीडियो साझा किया है, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है।
हारिस रऊफ ने किए थे आपत्तिजनक इशारे PCB chief Mohsin Naqvi

Related Posts
- Uttarakhand Cricket Talent Hunt 2026: देहरादून और हरिद्वार में मिलेगा युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच, चयनित प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मौका
- FIFA World Cup 2026 Broadcast India: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स Zee ने हासिल किए, 2034 तक कई बड़े FIFA टूर्नामेंट्स का भी करेगा प्रसारण
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने अभद्र इशारे किए थे। भारतीय सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने जब तेज शुरुआत दिलाई, तो दर्शक लगातार “कोहली-कोहली” के नारे लगा रहे थे। यह वही रऊफ हैं, जिनकी गेंद पर विराट कोहली ने विश्व कप 2022 में एमसीजी पर विजयी छक्का लगाया था। उसी पल की याद से बौखलाए रऊफ ने दर्शकों की ओर विवादित संकेत किए, जिसने मामले को और तूल दे दिया।
मोहसिन नकवी ने और बढ़ाया विवाद PCB chief Mohsin Naqvi

पीसीबी और एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस विवाद को शांत करने के बजाय भड़काने का काम किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया खाते पर फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक स्लो मोशन वीडियो साझा किया, जिसमें वह विमान क्रैश का इशारा करते दिखाई देते हैं। हालांकि फुटबॉल के संदर्भ में यह वीडियो खेल से जुड़ा था, लेकिन नकवी द्वारा इसे पोस्ट करना भारत के प्रति अप्रत्यक्ष संदेश माना जा रहा है। नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं और अक्सर भारत विरोधी बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं।
बीसीसीआई ने की शिकायत PCB chief Mohsin Naqvi
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की आधिकारिक शिकायत की है। भारतीय बोर्ड का आरोप है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने सुपर चार चरण में भारत के खिलाफ मैच के दौरान भड़काऊ इशारे किए।
रिश्तों में तनाव और बढ़ा PCB chief Mohsin Naqvi
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में पहले से ही तनाव का माहौल है। पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते और बिगड़े हैं। एशिया कप के शुरुआती मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया था, जिससे विवाद गहराया। अब पीसीबी प्रमुख की यह हरकत स्थिति को और गंभीर बना रही है।
कार्रवाई पर टिकी निगाहें PCB chief Mohsin Naqvi
अब निगाहें इस बात पर हैं कि एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी के खिलाफ आईसीसी और बीसीसीआई किस प्रकार की कार्रवाई करते हैं। भारत फाइनल में जगह बना चुका है और देखना होगा कि क्या वह ऐसे विवादों के बीच एसीसी अध्यक्ष के साथ मंच साझा करेगा या नहीं।
Also Read: चित्त को बंधनमुक्त करें Mind Bondage Free
Also Read: Deen Dayal Lado Laxmi Yojana लाडो लक्ष्मी योजना के लिए दस्तावेज जो आपको चाहिए
Also Read: Kantara Chapter 1 कांतारा: चैप्टर 1 में राजकुमारी कनकवती की भूमिका में नजर आयेंगी रुक्मिणी वसंत
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Uttarakhand Cricket Talent Hunt 2026: देहरादून और हरिद्वार में मिलेगा युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच, चयनित प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मौका
- FIFA World Cup 2026 Broadcast India: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स Zee ने हासिल किए, 2034 तक कई बड़े FIFA टूर्नामेंट्स का भी करेगा प्रसारण
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat

