पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार, पिस्टल बरामद : Garbage Dispute Firing
Garbage Dispute Firing Gurgaon : सेक्टर-70 ट्यूलिप चौक एसपीआर रोड पर कूड़ा उठाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और गोलीबारी के मामले में बादशाहपुर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को थाना बादशाहपुर में ट्यूलिप चौक पर झगड़े और फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि दो पक्षों के बीच कूड़ा उठाने को लेकर कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले और इसी दौरान गोली भी चलाई गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। इस वारदात में एक पक्ष से प्रदीप गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष से नवदीप उर्फ गोलू को मारपीट में चोटें आईं। प्रदीप और नवदीप उर्फ गोलू की शिकायत पर थाना बादशाहपुर में शस्त्र अधिनियम व बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग दो केस दर्ज किए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवदीप उर्फ गोलू निवासी कादरपुर, गुरुग्राम को 12 मई को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद हुई है। दूसरे केस में तीन आरोपियों को पकड़ा गया। संदीप निवासी तिगरा, गुरुग्राम को 9 मई, मोनू निवासी गांव रिठौज, गुरुग्राम को 10 मई और प्रदीप निवासी गांव रिठौज को 12 मई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रदीप को जांच में शामिल किया गया। आरोपी नवदीप को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों केसों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :Cyber Thug दो साइबर ठग चढ़े पुलिस हत्थे
Also Read :Delhi Bus Gangrape Case: दिल्ली में बस में चलती महिला से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार
Also Read :Death By Electrocution छत से व्यक्ति बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरा, करेंट से मौत