गुरुग्राम। Sonia Gandhi Reaches Gurugram for Health Checkup कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगडऩे पर बुधवार को उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चेकअप आदि कराकर दोपहर को वे वापस दिल्ली चलीं गई।
नेता राहुल गांधी भी मां का हाल जानने मेदांता पहुंचे Sonia Gandhi Reaches Gurugram for Health Checkup

Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी को मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे अस्पताल लाया गया। डॉक्टर्स ने पेट और यूरिन संक्रमण की आशंका से उनकी जांच की। इससे पहले 24 मार्च को भी बुखार और संक्रमण की शिकायत पर उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मां का हाल जानने मेदांता पहुंचे। राहुल गांधी ने अपना केरल दौरा रद्द कर दिया। राहुल गांधी को बुधवार को कोझिकोड में एक रैली को संबोधित करना था, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। रैली में राहुल गांधी ने कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन मां के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से दिल्ली में रुकना पड़ा। उन्होंने बताया कि पूरी रात वह मां की तबीयत को लेकर चिंतित रहे। गौरतलब है कि पिछले वर्ष जून में भी सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा सात जून 2025 को उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भी उपचार के लिए भर्ती किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।