Director V. Shantaram: अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक वी. शांताराम की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वी. शांताराम ने ‘दो आंखें बारह हाथ’, ‘पिंजरा’, ‘स्त्री’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में बनाकर सिनेमा जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी।
निर्देशक की तस्वीर पोस्ट की Director V. Shantaram
अभिनेता Jackie Shroff ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर 1950 और 60 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले निर्देशक की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने निर्देशक को श्रद्धांजलि देते हुए कैप्शन में लिखा, “वी. शांताराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हैं।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
फिल्मों में खुद अभिनय किया Director V. Shantaram
वी. शांताराम ने न सिर्फ मनोरंजन जगत, बल्कि सामाजिक संदेश देने वाली आधुनिक फिल्में भी बनाई हैं। दिलचस्प बात ये है कि निर्देशक ने अपनी कुछ फिल्मों में खुद अभिनय किया है। निर्देशक को फिल्मफेयर, एक गोल्डन ग्लोब, एक राष्ट्रीय पुरस्कार और बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दो पुरस्कार निर्देशन के लिए मिले हैं।
फिल्में आज भी कल्ट क्लासिक Director V. Shantaram
कोल्हापुर के रहने वाले शांताराम की फिल्म ‘डॉ. कोटनीस की अमर कहानी’ (1946), जो कि भारतीय चिकित्सक डॉ. द्वारकानाथ कोटनीस के वास्तविक जीवन पर आधारित है। ‘झनक झनक पायल बाजे’ (1955), जो संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति थी जबकि ‘दो आंखें बारह हाथ’ (1957) जेल सुधार पर आधारित थी, जिसमें कैदियों की मानवीयता को उजागर किया गया। ये फिल्में आज भी कल्ट क्लासिक मानी जाती हैं।
विमलाबाई से पारंपरिक विवाह किया Director V. Shantaram
निर्देशक के प्रोफेशनल जिंदगी के सिवाय उनकी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही है। उन्होंने विमलाबाई से पारंपरिक विवाह किया, जिनसे उन्हें चार संतानें हुईं। इसके बाद उनकी मुलाकात जयश्री से हुई थी और निर्देशक ने पहली शादी होने के बावजूद जयश्री से शादी कर ली। उनकी दूसरी पत्नी से उनके तीन बच्चे थे। 55 साल की उम्र में उन्होंने तीसरी बार एक्ट्रेस संध्या से शादी की। उस वक्त संध्या की उम्र केवल 18 साल थी। 30 अक्टूबर 1990 को 88 वर्ष की उम्र में मुंबई में उनका निधन हुआ। आज भी उनकी विरासत नई पीढ़ी को प्रेरित करती है।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

