ढाका: Chittagong University चटगांव विश्वविद्यालय (CU) के कई छात्रों ने शनिवार तड़के परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और जमात-ए-इस्लामी नेता सिराजुल इस्लाम की टिप्पणी को नाकाबिले बर्दाश्त बताया। हाल ही में एक महिला छात्रा पर हमले के बाद भड़की झड़पों पर उन्होंने विवादास्पद टिप्पणी की थी।
स्थानीय मीडिया के अनुसार पिछले हफ्ते, परिसर के पास सुरक्षा गार्ड ने एक छात्रा पर कथित तौर पर हमला कर दिया था जिसके बाद, सीयू छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
प्रमुख बांग्लादेशी दैनिक ‘प्रोथोम आलो’ की रिपोर्ट के अनुसार, हालिया विरोध प्रदर्शन एक वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ। Chittagong University के पास जोबरा गांव में गुरुवार शाम को आयोजित एक बैठक की ये क्लिप थी। इसमें Chittagong University में हुई हालिया झड़पों पर चर्चा की गई थी।
बैठक के दौरान, कट्टरपंथी इस्लामी नेता सिराजुल इस्लाम ने कहा था, “Chittagong University हमारी पैतृक संपत्ति पर बना है। Chittagong University और आसपास के क्षेत्रों पर हमारा मालिकाना हक है। हम जमींदार हैं, जमीन के मालिक के काम में किसी की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
यह Chittagong University हमारा दिल है।
उन्होंने आगे कहा, “यह Chittagong University हमारा दिल है। यह हमारी अपनी जगह है, इसलिए हम किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें इसका सम्मान करना होगा। अगर विश्वविद्यालय हमारा उचित सम्मान नहीं करता है, तो हम लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करेंगे।”
Chittagong University में प्रदर्शन

इस चर्चा से जनाक्रोश भड़क उठा और छात्रों ने जमात नेता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीयू में प्रदर्शन कर इसे नागवार बताया। छात्रों ने उन्हें “आतंकवादियों का एजेंट” कहा और ये भी कि इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
इस बीच, जमात की छात्र शाखा, छात्र शिबिर ने सिराजुल के बयान का खंडन किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की छात्र शाखा, छात्र दल के स्थानीय शीर्ष नेता इस घटना में “सीधे तौर पर शामिल” थे।

हालांकि, छात्र दल ने अपने और बीएनपी नेताओं पर लगे आरोपों का खंडन किया है और दावा किया है कि छात्र शिबिर जमात के राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस झड़प का दोष किसी और पर मढ़ने की कोशिश कर रहा है।
सीयू में हिंसक झड़पें बांग्लादेश में बढ़ते जन असंतोष के बीच हुईं; पिछले साल अगस्त में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सत्ता पर काबिज होने के बाद से कई छात्र विरोध आंदोलन और हिंसा देखी गई है।
Also Read:Warm Wishes for Onam: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने ओणम की दीं हार्दिक शुभकामनाएं
Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया
Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

