चंडीगढ़: CISF केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (एबीईटी) के अंतर्गत आने वाले मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक उद्यम Mpower के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर कर इसे तीन वर्षों के लिए बढ़ाया है। यह विस्तार सीआईएसएफ और MPower द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई एक अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य पहल, प्रोजेक्ट मन के सफल कार्यान्वयन के बाद हुआ है।
संरक्षिका ने हस्ताक्षर किए CISF
पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय सीआईएसएफ यूनिट के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान, समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से प्रवीण शेख, प्रेसिडेंट Mpower और सुधा सेंथिल, वाइस प्रेसिडेंट संरक्षिका ने हस्ताक्षर किए। प्रोजेक्ट मन के लिए प्रारंभिक समझौता ज्ञापन पर सीआईएसएफ और Mpower ने नवंबर 2024 में एक वर्ष के लिए हस्ताक्षर किए थे। पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग 75,000 से अधिक सीआईएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को पेशेवर सेवाओं का लाभ मिला है।उन्होंने बताया कि वर्तमान में 13 सीआईएसएफ सेक्टरों में 23 Mpower परामर्शदाताओं/चिकित्सीय मनोवैज्ञानिकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। समझौता ज्ञापन के विस्तार के साथ परामर्शदाताओं की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी और सेवाओं का विस्तार पटना, अहमदाबाद, प्रयागराज, भोपाल/इंदौर, जम्मू, चंडीगढ़, जयपुर और कोचीन सहित अन्य स्थानों पर भी किया जाएगा। इस अवसर पर राजविंदर सिंह भट्टी, महानिदेशक सीआईएसएफ भी मौजूद रहे।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
Also Read: Delhi Riots: उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 सितंबर तक टली
Also Read: Nepal Violence नेपाल में अशांति के कारण Delhi-Kathmandu DTC Bus बस सेवा अटकी
Also Read: Amrapali Dubey की फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज
Follow us: Facebook
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

